Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले- डरे हुए हैं हिमंता, कांग्रेस सत्ता में आई तो होगी कार्रवाई

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Apr 2026 1:19 PM

विज्ञापन

असम के चरियाली में चुनावी सभा करते राहुल गांधी, फोटो- पीटीआई

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार (5 अप्रैल) को चुनाव प्रचार के लिए असम के चरियाली पहुंचे. रैली में राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने सीएम हिमंता को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया. साथ ही कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो हिमंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार (5 अप्रैल) को असम के चरियाली में चुनावी रैली की. रैली में उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर हमला बोला. उन्हें भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया. राहुल ने आरोप लगाया कि सरमा देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं. यह पहला मौका नहीं है जब राहुल ने असम के सीएम को भ्रष्ट बताया. गुरुवार (2 अप्रैल) को भी उन्होंने असम के एक चुनावी कार्यक्रम में यही आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर सीएम सरमा राज्य में लैंड एटीएम चला रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने हिमंता के परिवार पर भी भ्रष्टाचार में नंबर वन होने का आरोप लगाया था.

राहुल गांधी ने कहा- माफी मांगने पर भी हिमंत को नहीं बख्शेंगे

चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा कि हिमंता को उनके भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस कभी माफ नहीं करेगी. माफी मांगने पर भी उन्हें नहीं बख्शा जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद हिमंता पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बोले राहुल गांधी- डरे हुए हैं सीएम हिमंता

राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह जंगल में हिरण शेर के डर से दिन भर डरते हुए इधर-उधर करता रहा है, उसी तरह हिमंता भी डरे हुए है. उन्हें रात में भी चैन नहीं है. उन्हें डर है कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ उन्हें कभी भी दबोच सकते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि कभी न कभी असम में हमारी सरकार बनेगी, उस समय हिमंता पर हम कार्रवाई करेंगे.

दिल्ली से चल रहा असम का शासन- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह असम मुख्यमंत्री को नियंत्रित करते हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असम का शासन दिल्ली से चलाया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि सीएम हिमंता ने अपने परिवार को भी भ्रष्टाचार में घसीटकर बड़ी गलती की है, अब उनके परिवार पर भी आरोप लगेंगे.

छह समुदायों को कांग्रेस देगी SC/ST का दर्जा- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी असम के छह समुदायों को अनुसूचित जाति(SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देगी. उन्होंने कहा- हमने अपने घोषणापत्र में साफ तौर पर लिखा है कि असम के छह समुदायों को SC/ST का दर्जा दिया जाएगा. इसके साथ ही चाय बागान के श्रमिकों को रोजाना 450 रुपये दिए जाएंगे. राहुल गांधी ने आगे कहा कि असम में सरकार बनते ही कांग्रेस राज्य के लिए घोषित छह बड़े फैसलों को लागू करेगी. हर महिला को बिना किसी शर्त के उसके बैंक खाते में हर महीने नकद सहायता दी जाएगी. जो लोग अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

जुबिन गर्ग जैसी है कांग्रेस की विचारधार- राहुल

राहुल गांधी ने चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा जुबिन गर्ग जैसी है. जिन्होंने असम के लोगों को एकजुट करने के लिए काम किया. उन्होंने कहा कि वह पूरे राज्य और उसके लोगों का प्रतिनिधित्व करते थे. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 100 दिनों के भीतर जुबीन गर्ग मामले में आरोपियों को सजा दिलाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की गारंटी देती है. इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि अगर कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो 100 दिनों के भीतर उनकी मौत के मामले में न्याय दिलाएगी. जुबिन गर्ग की पिछले साल सितंबर महीने में सिंगापुर में डूबने से मौत हो गई थी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola