राहुल गांधी और संदीप दीक्षित विवाद पर बोले जयराम रमेश, अब डिप्लोमेसी कहां है? अब तो हगलोमेसी है
कांग्रेस नेता जयराम रमेश, फोटो ANI
राहुल गांधी और संदीप दीक्षित विवाद पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की टिप्पणी आई है. उन्होंने कहा, "राहुल और दीक्षित ने पीएम मोदी की नीति पर सवाल उठाते हुए जो किया मैं इसे अपमान नहीं मानता. अब कूटनीति कहां है? अब तो 'हगलोमेसी' है."
जयराम रमेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, "सबको गले लगाओ, दिखाओ कि विदेशी नेता तुम्हारे अच्छे दोस्त हैं, और छोटे देशों से अवॉर्ड और मेडल मांगो. मेरा मानना है कि यह हमारी विदेश नीति के हित में नहीं है; इसने हमें कमजोर किया है. यही सवाल उठाए जा रहे हैं."
पीएम मोदी पीड़ित होने का नाटक करते हैं : जयराम रमेश
जयराम रमेश ने आगे कहा, "जब लोगों की छवि खराब करने की बात आती है, तो प्रधानमंत्री का कोई मुकाबला नहीं है. जब भी प्रधानमंत्री से सवाल पूछा जाता है या उनकी आलोचना की जाती है, तो वे खुद को पीड़ित बताते हैं और विक्टिम पॉलिटिक्स करते हैं. वे दूसरों से सवाल कर सकते हैं, मजाक उड़ा सकते हैं और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन जब कोई उनसे सवाल पूछता है, तो दोहरे मापदंड अपनाए जाते हैं."
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर क्या कहा था, जिससे मचा है हंगामा
राहुल गांधी ने 13 अगस्त को भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें जोकरों का समूह करार दिया था. प्रधानमंत्री की विदेश नीति पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को प्रतीकात्मक रूप से गले लगाया था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिमाग में पता नहीं कहां से यह बात घर कर गई कि गले मिलना ही विदेश नीति है. जब राहुल गांधी ने दीक्षित को गले लगाया तो पूर्व सांसद ने मजाकिया लहजे में सवाल किया कि आपने मुझे (जॉर्जिया) मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह अभी तक यहां नहीं पहुंचे हैं. दीक्षित की टिप्पणी को सोशल मीडिया में कई लोगों ने महिला विरोधी करार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










