संसद में लगातार हुए हंगामे पर हरिवंश ने जताई चिंता, कहा- संकट के वक्त तो सरकार-विपक्ष मिलकर काम करे

Updated:
विज्ञापन

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (Photo/X)

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि सदन चलाने की जिम्मेदारी सरकार और विपक्ष दोनों की है. एक पक्ष भी सदन की कार्यवाही रोकने पर अड़ जाता है, तो संसद में वही स्थिति होती है, जो फिलहाल के दिनों में देखने को मिली.

विज्ञापन

संसद के मानसून सत्र में लगातार हुए हंगामे और कार्यवाही बाधित होने के बीच राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने सरकार और विपक्ष दोनों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि संसद को चलाने की जिम्मेदारी किसी एक पक्ष की नहीं, बल्कि सरकार और विपक्ष दोनों की बराबर है.

राजनीतिक पार्टियों की संविधान में आस्था पर किया सवाल

हरिवंश ने कहा कि अगर सरकार या विपक्ष में से कोई एक पक्ष सदन की कार्यवाही रोकने पर अड़ जाता है, तो संसद में वही स्थिति होती है, जो फिलहाल के दिनों में देखने को मिली. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि राजनीतिक पार्टियां लगातार संविधान की बात करती हैं और उसकी कॉपियां लेकर चलती हैं, लेकिन उनके वास्तविक व्यवहार में संविधान में आस्था कितनी दिखाई देती है?

ये भी पढ़ें: UP के युवाओं के लिए खुशखबरी! CM योगी ने किया ‘यूथ ब्रिगेड स्कीम’ का ऐलान, जानिएं कैसे मिलेंगे लाभ

ये भी पढ़ें: ट्रंप की ईरान पॉलिसी से बेचैन हैं खाड़ी के देश, रणनीति पर उठे सवाल तो व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

संसद का सही ढंग से चलना बहुत जरूरी

हरिवंश ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक और सुरक्षा परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में संसद की कार्यवाही का सही ढंग से चलना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा, हमें अपनी पिछली पीढ़ी से पूछना चाहिए कि 2014 के बाद हमने ‘विकसित भारत’ का सपना क्यों देखा?” उन्होंने जोर दिया कि मौजूदा परिस्थितियों में कम से कम संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

संकट के वक्त पक्ष-विपक्ष एक सुर में बोले

हरिवंश ने कहा कि विश्व अभी गंभीर एनर्जी क्रासिस के दौर से गुजर रहा है, बावजूद इसके हमारे देश में उतनी बदतर स्थिति नहीं है. इसकी वजह यह है कि हमने खुद को मजबूत किया है. ऐसे में जब संकट के हालात हैं, देश के लोगों को एक साथ आकर देश चलाना चाहिए ना कि संसद को बाधित करके लोकतंत्र के मंदिर को ठप करना चाहिए.


विज्ञापन
दीपक कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola