Kal Ka Mausam: 17 अगस्त को इन राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम, भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बारिश के कारण सड़कों पर जमा पानी, फोटो- एएनआई

Kal Ka Mausam: कल यानी 17 अगस्त को देश के कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश का अनुमान है. बिहार में भी बारिश बढ़ेगी और कुछ जगहों पर तेज बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: 17 अगस्त को उत्तरी ओडिशा और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है. इन दोनों राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज रह सकती हैं. झारखंड में भी 17 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना

17 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. उत्तराखंड में भी बहुत भारी बारिश का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

बिहार में बारिश के साथ बिजली का खतरा

बिहार में 17 अगस्त से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 17 अगस्त को बिहार में मध्यम से तेज बिजली गिरने की गतिविधि होने की भी संभावना जताई गई है.

पूर्वोत्तर में भी बरसेंगे बादल

अगले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

लो प्रेशर एरिया के कारण बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी तटीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की आशंका है. आंध्र प्रदेश मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है.

अगले 24 घंटों में और मजबूत हो सकता है सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक यह मौसम प्रणाली अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकती है. इसके साथ ही इसके और अधिक मजबूत होने की भी प्रबल संभावना जताई गई है.

60 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 18 अगस्त तक उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

Also Read: Rain Alert: 16, 17, 18 अगस्त को भारी बारिश, UP-बिहार से बंगाल-ओडिशा तक अलर्ट


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन