'भारत जोड़ो न्याय यात्रा': पीएम मोदी ओबीसी नहीं, ओडिशा में बोले राहुल गांधी
Gumla: Congress leader Rahul Gandhi addresses the media during the Bharat Jodo Nyay Yatra, in Gumla district, Tuesday, Feb. 6, 2024. (PTI Photo) (PTI02_06_2024_000177A)
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इस समय ओडिशा से गुजर रही है. यहां झारसुगुडा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ओबीसी नहीं हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ वक्त ओडिशा में हैं. गुरुवार को राहुल गांधी ने ओडिशा के झारसुगुडा में पीएम नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जन्म से अन्य पिछड़ा वर्ग में नहीं हैं, इस प्रकार के दावों से लोगों को गुमराह कर रहे हैं.
PM Modi not born as OBC, belongs to general caste: Rahul Gandhi
— ANI Digital (@ani_digital) February 8, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/fK8YbFZaad#RahulGandhi #PMModi #OBC pic.twitter.com/JlLt56ek5p
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्या कहा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) समुदाय से नहीं हैं क्योंकि उनका जन्म सामान्य वर्ग यानी जेनरल में हुआ है. एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जब भी बीजेपी कार्यकर्ता आपके पास आएं, तो उन्हें एक बात जरूर बताएं कि हमारे प्रधानमंत्री ने पूरे देश से झूठ बोला है कि उनका संबंध पिछड़े वर्ग से है. उनका जन्म पिछड़े वर्ग में नहीं हुआ, वह सामान्य जाति से हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










