MPPoliticalCrisis : सिंधिया पर बरसे राहुल, कहा, ज्‍योतिरादित्‍य ने विचारधारा को ताक पर रखकर भाजपा का थामा दामन

Updated:
विज्ञापन
MPPoliticalCrisis : सिंधिया पर बरसे राहुल, कहा, ज्‍योतिरादित्‍य ने विचारधारा को ताक पर रखकर भाजपा का थामा दामन

राहुल ने कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरे पुराने मित्र हैं, वह अपनी विचारधारा भूल गए क्योंकि वह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : राहुल गांधी ने ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया पर हमला करते हुए कहा, उनके दिल में कुछ और जबान में कुछ और है. वो अपने राजनीतिक भविष्‍य को लेकर डरे हुए थे. राहुल ने कहा, मैं ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया की विचारधारा को जानता हूं. उन्‍होंने अपनी विचारधारा को जेब में रखकर भाजपा-आरएसएस में शामिल हुए हैं. राहुल गांधी ने कहा, सिंधिया को भाजपा में तो इज्‍जत मिलेगी. राहुल ने कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरे पुराने मित्र हैं, वह अपनी विचारधारा भूल गए क्योंकि वह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिलने का समय नहीं देने संबंधी आरोपों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि सिंधिया इकलौते व्यक्ति थे जो उनके घर कभी भी आ सकते थे. दरअसल, संसद परिसर में गांधी से सवाल किया गया था कि क्या सिंधिया को सोनिया गांधी या आपसे (राहुल) मिलने का समय नहीं दिया जा रहा था? इसके जवाब में उन्होंने कहा, सिंधिया इकलौते शख्स हैं जो उनके घर कभी भी आ सकते थे क्योंकि वह मेरे साथ कॉलेज में थे.

गांधी ने बुधवार को ट्विटर पर अपना एक पुराना ट्वीट फिर से साझा किया जो उन्होंने दिसंबर 2018 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ के चयन के समय किया था. इस ट्वीट में उन्होंने कमलनाथ और सिंधिया के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी और विचारक लियो टॉलस्टॉय के इस कथन को उद्धृत किया, धैर्य और समय दो सबसे ताकतवर योद्धा हैं.

उधर, सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस मुख्यालय से उनके नाम की नेमप्लेट हटा दी गई. करीब 18 वर्षों तक कांग्रेस में रहे सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस से अलग होते देखना दुखद है. काश चीजों को पार्टी के अंदर ही साथ मिलकर सुलझा लिया गया होता.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola