बाइक के बाद अब ट्रक की सवारी करते नजर आये राहुल गांधी, सुनी ट्रक चालकों के 'मन की बात'
हरियाणा के अंबाला में राहुल गांधी ट्रक ड्राइवरों के साथ सवारी करते नजर आये. राहुल ने ट्रक ड्राइवरों के साथ कुछ देर समय भी बिताया. उनकी ट्रक पर सवारी को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी इस देश के लोगों की बात सुनना चाहते हैं. उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं.
Rahul Gandhi Truck Ride: बेंगलुरु में डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के साथ बाइक की सवारी करने के बाद अब राहुल गांधी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राहुल गांधी ट्रक पर सवारी करते नजर आ रहे हैं. हरियाणा के अंबाला में राहुल गांधी ट्रक ड्राइवरों के साथ सवारी की साथ ही उनके साथ समय बिताकर उनकी समस्याएं भी सुनीं. राहुल गांधी का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है.
ट्रक ड्राइवरों की समस्या जानने की कोशिश: कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के इस वीडियो को लेकर कहा है कि वो ट्रक ड्राइवरों की समस्या जानने के लिए उनके साथ कुछ देर समय बिताएं हैं. कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ट्रक ड्राइवर्स की समस्याओं को जानने के लिए उनके बीच पहुंच जाना और उनसे बात करना ये सिर्फ राहुल गांधी ही कर सकते हैं.
अलग ही शख्स हैं राहुल गांधी- सुप्रिया श्रीनेत: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी राहुल गांधी का यह वीडियो शेयर किया है. अपने ट्वीट में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी अलग ही शख्स हैं. आज वो इस देश में आम जनता और सरकार के बीच में बढ़ती खाई को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. फिर इस गर्मी में रात भर ट्रक चालकों के साथ बैठ उनकी समस्या सुनना या ट्रक में सफर करना ही क्यों ना हो. ऐसे ही थोड़े ही लोगों में बेहतर भविष्य की उम्मीद जग गई है.
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक और ट्वीट में कहा है कि यूनिवर्सिटी के छात्रों से लेकर खिलाड़ियों और सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से क्यों मिल रहे हैं राहुल. उन्होंने कहा कि किसानों से लेकर डिलीवरी पार्टनरों और बस में आम नागरिकों और आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से मुलाकात का करण है कि वो इस देश लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं. वो यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि कोई तो है जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है.
यूनिवर्सिटी के छात्रों से
खिलाड़ियों से
सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से
किसानों से
डिलीवरी पार्टनरों से
बस में आम नागरिकों से
और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से
आख़िर क्यों मुलाक़ात कर रहे हैं राहुल गांधी?
क्योंकि वो इस देश लोगों की बात सुनना चाहते हैं,… pic.twitter.com/HBxavsUv4f
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) May 23, 2023
डिलीवरी पार्टनर्स के साथ खाया डोसा: इससे पहले कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान भी राहुल गांधी का ऐसा ही अंदाज नजर आया था. 7 मई को उन्होंने बेंगलुरु में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और डंजो जैसे एग्रीगेटर्स के डिलीवरी पार्टनर्स के साथ एक रेस्तरां में मसाला डोसा खाया और कॉफी भी पिया. इससे पहले बेंगलुरु में फूड डिलीवरी बॉय के स्कूटी पर बैठ कर राहुल गांधी ने सवारी की थी. उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










