क्या फिर जाएगी राहुल गांधी की सांसदी? PM मोदी के खिलाफ ‘जेबकतरा’ वाले बयान पर HC ने EC को दिया ये निर्देश

**EDS: HANDOUT IMAGE** Coimbatore: Congress leader Rahul Gandhi arrives in Coimbatore, Saturday, Aug. 12, 2023. (PTI Photo)(PTI08_12_2023_000020B)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने पिछले दिनों ‘जेबकतरा’ शब्द का इस्तेमाल किया था. उसी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेजे गये नोटिस पर हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से आठ सप्ताह में निर्णय लेने को कहा है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए चुनाव आयोग को 8 सप्ताह में निर्णय लेने का निर्देश दिया है. पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर ही गुजरात की एक कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद उनकी सांसदी चली गई थी, हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनकी सांसदी बहाल हुई.
कोर्ट ने कहा, कथित बयान उचित नहीं
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि कथित बयान उचित नहीं हैं और निर्वाचन आयोग (ईसी) मामले की जांच कर रहा है और यहां तक कि राहुल गांधी को नोटिस भी जारी किया गया है. अदालत ने कहा कि 23 नवंबर को भेजे गए नोटिस में निर्वाचन आयोग ने खुद कहा था कि वह इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा.
Delhi High Court says Congress MP Rahul Gandhi’s speech given on November 22 against Prime Minister Narendra Modi, calling him a 'pickpocket' was 'not in good taste.
Delhi High Court directed the Election Commission of India to decide the matter within 8 weeks.
— ANI (@ANI) December 21, 2023
पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी ने किया था जेबकतरा शब्द का इस्तेमाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने पिछले दिनों ‘जेबकतरा’ शब्द का इस्तेमाल किया था. उसी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेजे गये नोटिस पर हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से आठ सप्ताह में निर्णय लेने को कहा है. दरअसल राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, जेबकतरा कभी अकेला नहीं आता है. तीन लोग होते हैं.. एक सामने से आता है, एक पीछे से और एक दूर से देखता है… नरेंद्र मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है, वो सामने से आते हैं.. टीवी में वो आपका ध्यान इधर-उधर करते हैं, वो कहते हैं देखो हिन्दू मुस्लिम .. फिर नोटबंदी , जीएसटी… ध्यान इधर-उधर करते हैं.. पीछे से अदाणी आता है और आपकी जेब काट लेता है. दूसरी तरफ से अमित शाह देखते हैं.. कहते हैं किसी को पता नहीं लग जाये.. दबा कर लाठी मारूंगा तो हिन्दुस्तान की सरकार ऐसे चल रही है.
Also Read: Mimicry Row पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, वीडियो बनाने पर कही यह बात
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा था पनौती, चुनाव आयोग ने भेजा था नोटिस
राहुल गांधी ने पहली बार पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं किया है, इससे पहले भी वो कई बार ऐसी टिप्पणी कर चुके हैं. राहुल गांधी ने क्रिकेट विश्व कप में भारत की हार के बाद राजस्थान में अपने चुनावी भाषण के दौरान मोदी के लिए ‘पनौती’ शब्द का इस्तेमाल किया था. भारतीय टीम क्रिकेट विश्वकप में लगातार 10 मैच में जीत हासिल करने के बाद फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी. इस मैच को देखने प्रधानमंत्री भी गए थे. पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










