राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी, कहा- BJP और RSS का सियासी कार्यक्रम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Jan 2024 4:35 PM
Ram Lala Pran Pratishtha: कांग्रेस नेता राहुल गांधी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बीजेपी और आरएसएस ने राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया है.
Ram Lala Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शरीक होने को लेकर राहुल गांधी ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है. राहुल गांधी ने कहा है कि वो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शरीक नहीं होंगे. इसका कारण बताते हुए राहुल ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम राजनीति से प्रेरित है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का राजनीतिकरण हो गया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी और आरएसएस ने इसे अपना कार्यक्रम बना दिया है. इसी कारण पार्टी के प्रमुख नेताओं ने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया.
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी ने समारोह को पूरी तरह से नरेंद्र मोदी समारोह बना दिया है. उन्होंने कहा कि यह आरएसएस-बीजेपी समारोह बनकर रह गया है. इसीलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने जैसा कहा कि वह ऐसा करेंगे. समारोह में शामिल नहीं होंगे. राहुल ने कहा कि हम सभी धर्मों, सभी प्रथाओं के लिए खुले हैं. उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को नरेन्द्र मोदी फंक्शन बना दिया है. यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगे. हालांकि राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी व्यक्ति जो दर्शन के लिए जाना चाहता है वो जा सकता है.
#WATCH | On Ram Temple Pran Pratishtha ceremony, Congress MP Rahul Gandhi says, "The RSS and the BJP have made the 22nd January function a completely political Narendra Modi function. It's a RSS BJP function and I think that is why the Congress President said that he would not go… pic.twitter.com/FOCwvm1FBp
— ANI (@ANI) January 16, 2024
बीजेपी को हम हरा देंगे- राहुल गांधी
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की स्थिति बहुत अच्छी है. ‘इंडिया’ आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हरा देगी. इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (I.N.D.I.A) को लेकर उन्होंने कहा कि यह विचारधारा की यात्रा है. ‘इंडिया’ अच्छी तरह चुनाव लड़ेगा और जीतेगा. चुनाव अभियान चलाया जाएगा, उसमें हम सभी हिस्सा लेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की स्थिति काफी मजबूत है. हम आपस में बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम सीट बंटवारे और दूसरी चीजों को भी जल्द पूरा कर लेंगे.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कही यह बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा का लक्ष्य सामजिक न्याय, राजनीतिक न्याय, आर्थिक न्याय से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए है. राहुल गांधी ने बताया कि हमने अपनी यात्रा मणिपुर से शुरू इसलिए की, क्योंकि यहां त्रासदी हुई है. प्रधानमंत्री ने भी मणिपुर आना उचित नहीं समझा. राहुल ने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने नगालैंड से भी जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया.
Also Read: IndiGo की बढ़ीं मुश्किलें, पैसेंजर्स के रनवे पर बैठकर खाना खाने के मामले में जारी हुई नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










