राहुल गांधी ने उठाया चीन का मुद्दा, भाजपा सांसदों ने आपत्ति जताई, लोकसभा में हंगामा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Feb 2026 2:28 PM

विज्ञापन

राहुल गांधी लोकसभा में (Photo: PTI)

Rahul Gandhi in Lok Sabha : विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मामलों में मुख्य मुद्दा चीन के साथ टकराव का है, जो राष्ट्रपति के अभिभाषण में केंद्रीय मुद्दा है.

विज्ञापन

Rahul Gandhi in Lok Sabha : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक अहम मुद्दा है, जिसमें पाकिस्तान, चीन और भारत के रिश्तों की बात आती है. उन्होंने कहा कि जिस लेख की प्रति उन्होंने प्रमाणित कर सदन में रखी है, उसमें प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बिंदु है.

राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण बताता है कि भारत को दुनिया में किस रास्ते पर चलना है. आज वैश्विक राजनीति में सबसे बड़ा मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच टकराव है. ऐसे में चीन-भारत संबंधों पर बात करना जरूरी है. उन्होंने सवाल उठाया कि उन्हें यह बात रखने से क्यों रोका जा रहा है. इस दौरान भाजपा सांसदों ने उनके बयान पर आपत्ति जताई.

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की बहस के दौरान राहुल गांधी द्वारा चीन का मुद्दा उठाने पर भाजपा सांसदों ने आपत्ति जताई. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव में : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सदन के बाहर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव में हैं और घबराए हुए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से अटका भारत-अमेरिका व्यापार समझौता सोमवार रात साइन किया गया, क्योंकि प्रधानमंत्री पर भारी दबाव था. उनकी छवि को नुकसान पहुंचने का डर था. राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री समझौते के मामले में “समझौता कर बैठे हैं” और जनता को इस पर सोचना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति के भाषण पर बहस में उन्हें बोलने नहीं दिया गया. साथ ही, उन्होंने अदाणी से जुड़े अमेरिका के मामले और ‘एप्सटीन फाइल्स’ का हवाला देकर कहा कि इन वजहों से भी प्रधानमंत्री पर दबाव है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola