Rahul Gandhi Hindu Remark : कांग्रेस कार्यालय पर पथराव, राहुल गांधी के बयान पर हंगामा शुरू
Rahul Gandhi Hindu Remark : लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद हंगामा सदन के बाहर भी अब देखने को मिल रहा है. अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय पर पथराव किए जाने की खबर आ रही है.
Rahul Gandhi Hindu Remark : लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद विरोध शुरू हो गया है. गुजरात में कांग्रेस के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है. कांग्रेस नेता और पार्टी प्रवक्ता हेमंग रावल का दावा है कि बीजेपी, बजरंग दल और वीएचपी से जुड़े लोगों ने देर रात अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय पर पथराव किया. यह हमला राहुल गांधी द्वारा संसद में की गई हिंदुओं पर टिप्पणी के विरोध में किया गया.
राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में भी भारी हंगामा हुआ. खुद पीएम मोदी अपनी सीट से उठे और उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई.
पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय : पीएम मोदी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी पर देश में सांप्रदायिक आधार पर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया. इसके बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने जमकर हंगामा किया. जहां सत्ता पक्ष के सांसदों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय है. राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाये गए धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत की और कहा- हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता है.
बीजेपी के लोग अल्पसंख्यकों को डराते हैं: राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों के अलावा दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने का आरोप लोकसभा में लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग अल्पसंख्यकों को डराते हैं…, लेकिन अल्पसंख्यक इस देश के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़े रहे हैं. इन्होंने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है. ये देशभक्त हैं.
ध्यान रखें कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे: ओम बिरला
लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत अहिंसा का देश है… ये डर का देश नहीं है… भगवान शिव कहते हैं- डरो मत, डराओ मत… वे अहिंसा की बात करते हैं… इसपर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं…इसका ध्यान रखें कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










