राहुल गांधी के कार्यक्रम में राष्ट्रगान की जगह बजा कोई और धुन, भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर पूछा- ये क्या है?

Updated:
विज्ञापन
राहुल गांधी के कार्यक्रम में राष्ट्रगान की जगह बजा कोई और धुन, भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर पूछा- ये क्या है?

राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में उनके संबोधन के बाद राष्ट्रगान बजाये जाने की घोषणा हुई, जिसे राहुल गांधी ने भी दोहराया. लेकिन राष्ट्रगान की जगह कोई दूसरा धुन बजने लगा.

विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राष्ट्रगान की जगह भूलवश दूसरा धुन बज गया, राहुल गांधी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कल महाराष्ट्र के वासिम जिले में थे, जहां एक कार्यक्रम के दौरान यह गलती हुई.

राहुल गांधी ने विरोध जताया

राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में उनके संबोधन के बाद राष्ट्रगान बजाये जाने की घोषणा हुई, जिसे राहुल गांधी ने भी दोहराया. लेकिन राष्ट्रगान की जगह कोई दूसरा धुन बजने लगा. इस गलती को पहचान कर राहुल गांधी ने तुरंत आपत्ति जतायी जिसके बाद वह धुन बंद कर दिया जाता है. लेकिन राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होता जा रहा है.

भाजपा नेताओं ने पूछा सवाल

राहुल गांधी के इस वायरल वीडियो को ट्‌वीट करके भाजपा के नेताओं ने उनसे सवाल पूछा है. महाराष्ट्र भाजपा के कई नेताओं ने यह वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है और राहुल गांधी से सवाल किये हैं. क्या भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रगान गलत बजेगा?

सोशल मीडिया में राहुल गांधी को किया गया ट्रोल

राहुल गांधी के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि राहुल गांधी के रोकने पर धुन को बंद किया गया और जन-गण-मन बजाया गया. सोशल मीडिया में राहुल गांधी को ट्रोल किये जाने के बाद भी कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

पीएम मोदी पर हमलावर हुए राहुल

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी महाराष्ट्र के अकोला जिले में है. बुधवार को राहुल गांधी ने वासिम में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था और महंगाई के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था कि किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला आज देशभक्त हो गया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की गलत नीतियों की वजह से आम लोगों को नोटबंदी जैसे कई गलत निर्णयों को झेलना पड़ा है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज अभिनेत्री रिया सेन शामिल हुईं.

Also Read: LIVE: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे, रांची में 1500 जवान सुरक्षा में तैनात

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola