Live Updates

करीब 10 घंटे तक CM हेमंत सोरेन से हुई पूछताछ, पत्नी संग ED ऑफिस से निकले बाहर

Updated:
विज्ञापन

CM Hemant Soren LIVE Updates: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पिछले 8 घंटे से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ चल रही है. ईडी ऑफिस में ही हेमंत सोरेन ने घर का खाना खाया. इसके बाद फिर से उनसे पूछताछ शुरू की गयी. अवैध खनन मामले में ईडी सीएम से पूछताछ कर रही है. इससे पहले मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में प्रेस को संबोधित किया. अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया. हेमंत सोरेन से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

करीब 10 घंटे तक CM हेमंत सोरेन से हुई पूछताछ, पत्नी संग ED ऑफिस से निकले बाहर

रांची : अवैध खनन मामले में गुरुवार (17 नवंबर, 2022) को ईडी ऑफिस पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ किया. रात 09.45 बजे पत्नी कल्पना सोरेन संग सीएम श्री सोरेन ईडी ऑफिस से बाहर निकलकर सीधे सीएम आवास गये. देर रात उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी ईडी ऑफिस पहुंची थी. बता दें कि मुख्यमंत्री दिन में 12 बजकर 05 मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे थे. उसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी के ऑफिस का गेट बंद कर दिया गया. तब से लगातार पूछताछ हो रही थी.

ED ऑफिस से अभी तक बाहर नहीं निकले हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंची

रांची : अवैध खनन मामले में गुरुवार को पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस गये सीएम हेमंत सोरेन रात 09:30 तक भी बाहर नहीं निकले हैं. सीएम श्री सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी ईडी ऑफिस पहुंची है. मालूम हो कि आज दोपहर 12 बजकर 05 मिनट में सीएम ईडी ऑफिस पहुंचे. उसके बाद से लगातार उनसे पूछताछ हो रही है.

हेमंत सोरेन 8 घंटे से हो रही है पूछताछ

हेमंत सोरेन अब तक प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से बाहर नहीं निकले हैं. मुख्यमंत्री से अवैध खनन घोटाला मामले में 8 घंटे से पूछताछ जारी है. मुख्यमंत्री दिन में 12 बजकर 5 मिनट पर ईडी के कार्यालय पहुंचे थे. उसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी के ऑफिस का गेट बंद कर दिया गया. तब से 8 घंटे बीत चुके हैं. बाहर मीडियाकर्मी जुटे हुए हैं. सीएम के बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं.

सात घंटे बाद भी ईडी कार्यालय से बाहर नहीं निकले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन सात घंटे पहले हिनू स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए गये थे. 7 घंटे बीत चुके हैं. अभी तक वह बाहर नहीं निकले हैं. उधर, मुख्यमंत्री आवास में यूपीए के विधायक सीएम हेमंत सोरेन का इंतजार कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी कार्यालय में 6 घंटे से हो रही है पूछताछ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पिछले 6 घंटे से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ चल रही है. मुख्यमंत्री श्री सोरेन दिन में 12 बजकर 05 मिनट पर ईडी के कार्यालय पहुंचे थे. इसके बाद से वह अब तक बाहर नहीं निकले हैं. मुख्यमंत्री ने दिन में अपने घर से खाना मंगवाया था. उन्होंने ईडी कार्यालय में ही लंच किया. मुख्यमंत्री के ईडी कार्यालय आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी थी. दिनमें करीब साढ़े 10 बजे हिनू चौक और उसके आसपास के करीब दो किलोमीटर के इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी थी.

ED ऑफिस में हेमंत सोरेन से पूछताछ, बाहर अनोखा समर्थक

ईडी ऑफिस में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगातार पूछताछ चल रही है. वहीं, दूसरी तरफ हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक ईडी कार्यालय के बाहर पहुंच रहे हैं. एक ऐसा समर्थक वहां पहुंचा, जिसने अपने शरीर पर हेमंत सोरेन की तस्वीर पेंट करवा रखी थी. उसने कहा है कि वह हेमंत दा का समर्थन करने के लिए यहां पहुंचा है. उसने अपना नाम राज खलखो बताया है.

करीब 10 घंटे तक CM हेमंत सोरेन से हुई पूछताछ, पत्नी संग ED ऑफिस से निकले बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola