‘भाजपा सरकार चीन से खरीदती है ज्यादा सामान’, राहुल गांधी ने शेयर किया ‘मोदी vs मनमोहन’ का ये ग्राफ

Updated:
विज्ञापन
‘भाजपा सरकार चीन से खरीदती है ज्यादा सामान’, राहुल गांधी ने शेयर किया ‘मोदी vs मनमोहन’ का ये ग्राफ

rahul on india and china dispute : वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव (india china face off) के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी (rfahul gandhi) मोदी सरकार (modi govt) पर लगातार हमलावर है. उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्ष करने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रखा. चीन के 59 ऐप को भारत में बैन करने के सरकार के फैसले के एक दिन बाद राहुल ने एक अन्य ट्वीट किया और मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया.

विज्ञापन

rahul on india and china dispute : वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है. उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्ष करने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रखा. चीन के 59 ऐप को भारत में बैन करने के सरकार के फैसले के एक दिन बाद राहुल ने एक अन्य ट्वीट किया और मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया.

कांग्रेस नेता राहुल ने आज ट्वीट कर यूपीए सरकार के दौरान चीन से होने वाले व्यापार और सामान खरीदने का तुलनात्मक ग्राफ सोशल मीडिया पर साझा किया. ग्राफ में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान चीन से खरीदे जाने वाले सामनों का तुलनात्मक ग्राफ नजर आ रहा है.

राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि आंकड़े झूठ नहीं बोलते…भाजपा कहती है…मेक इन इंडिया और भाजपा करती है…चीन से खरीदो ( Buy from China)’ आपको बता दें कि इस सबके बीच पीएम मोदी आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं. उनके संबोधन के पहले राहुल ने यह ट्वीट वार करने का काम किया है.

Also Read: Unlock 2 : अनलॉक 2.0 में जानिए क्य�� खुलेगा क्या होगा अब भी बैन, पूरी जानकारी एक जगह
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी तत्काल वापस ले सरकार

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश के गरीबों, मजदूरों और मध्य वर्ग को राहत देने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में वृद्धि तत्काल वापस ली जाए. उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस महामारी, बेरोजगारी और ‘आर्थिक तूफान’ के इस दौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करके सरकार आम लोगों पर सीधी चोट कर रही है.


राहुल लगातार हैं मोदी सरकार पर हमलावर

गौर हो कि राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं. यदि आपको याद हो तो कुछ दिन पहले राहुल ने कहा था कि मोदी सरकार ने चीनी अतिक्रमण के सामने सरेंडर कर दिया है. कांग्रेस नेता का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यह कहने के बाद आया था कि चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की है. यहां चर्चा कर दें कि 15-16 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में एक अधिकारी सहित 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola