Putin India Visit: व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर लगाया गले, गर्मजोशी से किया स्वागत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Dec 2025 7:19 PM

विज्ञापन

पीएम मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से किया स्वागत, फोटो एक्स

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं. पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. पुतिन की यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं. रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया है.

विज्ञापन

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी ने पुतिन को गले लगाया. भारत ने पुतिन के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट से निकलते समय एक ही कार में नजर आए.

प्रधानमंत्री मोदी पुतिन के साथ करेंगे रात्रिभोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया है. दोनों दिग्गज नेता एक साथ डिनर करेंगे. पिछले साल जुलाई में पुतिन ने रूस की यात्रा पर गए मोदी का इसी प्रकार अतिथि सत्कार किया था.

शुक्रवार को भारत और रूस के बीच 23वीं शिखर वार्ता

मोदी और पुतिन के बीच शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने, द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने और छोटे ‘मॉड्यूलर रिएक्टर’ के क्षेत्र में संभावित सहयोग पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है. माना जा रहा है इस वार्ता पर पश्चिमी देशों की पैनी निगाह रहेगी. भारत और रूस के बीच 23वीं शिखर वार्ता के बाद दोनों पक्ष व्यापार समेत कई क्षेत्रों में समझौते कर सकते हैं. रूसी नेता यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए नए सिरे से अमेरिकी प्रयास के बीच भारत की यात्रा पर आ रहे हैं, इसलिए शिखर सम्मेलन में इस मुद्दे पर भी बातचीत होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Putin Old Photo: पीएम मोदी की पुतिन के साथ दुर्लभ तस्वीर, वाजपेयी जी के पीछे खड़े आए नजर

Putin India Visit: पुतिन के स्वागत में लगे पोस्टर, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Putin India Visit : दिल्ली में स्नाइपर्स तैनात, एक हलचल पर तुरंत एक्शन

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola