हारकर भी जीत गये पुष्कर सिंह धामी, 23 मार्च को लेंगे शपथ, शामिल होंगे पीएम मोदी, अमित शाह

Updated at : 22 Mar 2022 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
हारकर भी जीत गये पुष्कर सिंह धामी, 23 मार्च को लेंगे शपथ, शामिल होंगे पीएम मोदी, अमित शाह

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami : केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में युवा पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इसके साथ ही स्पष्ट हो गया कि पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे.

विज्ञापन

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड (Uttarakhand) के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) हारकर भी जीत गये हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया है. धामी 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे. धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

खटीमा से हार गये थे पुष्कर सिंह धामी

खटीमा विधानसभा क्षेत्र (Khatima Assembly Seat) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गये थे. बावजूद इसके केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) ने पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है.

राजनाथ सिंह ने धामी को दी बधाई

उत्तराखंड के पर्यवेक्षक बनाये गये राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का उत्तरोत्तर विकास होगा. उन्होंने अपने 6 महीने के छोटे से कार्यकाल में अपनी क्षमता साबित की. यह पहला मौका है, जब उत्तराखंड में किसी पार्टी की दोबारा सरकार बनी है. यह पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की वजह से ही संभव हो पाया है.

Also Read: उत्तराखंड के नये CM का फैसला 21 मार्च को, दौड़ में सबसे आगे चल रहे पुष्कर सिंह धामी देहरादून रवाना
धामी के नेतृत्व में भाजपा ने लड़ा था चुनाव

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा था. इसलिए उत्तराखंड में शानदार जीत के बावजूद भाजपा जश्न नहीं मना पायी थी. जैसे ही धामी को विधायक दल का नेता चुने जाने का ऐलान हुआ, भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया. जमकर आतिशबाजी हुई और पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने वालों का तांता लग गया.

Also Read: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी का बड़ा बयान, कहा- लोगों के हित में जो होगा, लागू करेंगे
6 माह में धामी ने जनता के दिलों पर छाप छोड़ी- राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि केवल छह माह के अपने कार्यकाल में धामी ने जनता के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी, जिसका परिणाम पार्टी को जीत के रूप में मिला. हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्तासीन हो रही है.

उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष प्रदेश बनायेंगे – धामी

‘उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार’ के नारे के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा को जीत तक ले जाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी परंपरागत सीट खटीमा से हार गये. इस कारण नेतृत्व को मुख्यमंत्री के नाम पर नये सिरे से मंथन करना पड़ा, जिसमें लगभग 11 दिन का वक्त लग गया. अपने नाम की घोषणा के बाद धामी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की प्रगति के लिए काम करेंगे और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनायेंगे.

धामी की अगुवाई में भाजपा ने 47 सीटें जीतीं

उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है. पहली बार कोई पार्टी पांच साल के शासन के बाद फिर से सत्ता में लौटी है. कांग्रेस सिर्फ 19 सीटें जीत पायी, जबकि बहुजन समाज पार्टी और निर्दलियों के खाते में 2-2सीटें आयीं.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola