Pushkar Cattle Fair: हर दिन दूध, देसी घी और सूखे मेवे खाता है 23 करोड़ का भैंसा, 15 करोड़ का घोड़ा आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन
horse Shahbaz

घोड़ा शाहबाज

Pushkar Cattle Fair: राजस्थान के पुष्कर में वार्षिक पशु मेले में 15 करोड़ रुपये का घोड़ा और 23 करोड़ रुपये का भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. पुष्कर मेला 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है. यह मेला भारत के प्रमुख पशु मेलों में से एक माना जाता है. मेले में पशुपालक बेहतरीन नस्लों के पशु लेकर पहुंचते हैं. जिसमें पशुओं की कीमत भी रिकॉर्ड तोड़ होती है. इस बार के मेले में कई पशु ऐसे लाये गए हैं, जो अपनी खासियत और कीमत के चलते आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

विज्ञापन

Pushkar Cattle Fair: पुष्कर मेले में इस बार ढाई साल का घोड़ा शाहबाज आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जिसकी कीमत लोगों को हैरान कर रहा है. घोड़े की कीमत 15 करोड़ रुपये है. चंडीगढ़ के गैरी गिल ने बताया, ‘‘शाहबाज कई शो जीत चुका है. इसकी ‘कवरिंग फीस’ दो लाख रुपये है और हम इसके 15 करोड़ रुपये मांग रहे हैं.’’ ‘कवरिंग फीस’ किसी मादा पशु से प्रजनन के लिए नर पशु के मालिक को दी जाने वाली राशि होती है. गैरी ने बताया, मारवाड़ी नस्ल के घोड़े के लिए उन्हें पहले ही 9 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव मिल चुके हैं.

23 करोड़ रुपये का भैंसा ‘अनमोल’ है बेहद खास

इस बार के पुष्कर मेले में दूसरा सबसे खास पशु है, 1500 किलोग्राम वजनी भैंसा ‘अनमोल’, जिसकी कीमत 23 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके मालिक पलमिंद्र गिल ने कहा कि उन्होंने ‘अनमोल’ को ‘‘राजाओं की तरह पाला है.’’ उन्होंने बताया, भैंसे को हर दिन दूध, देसी घी और सूखे मेवे खिलाए जाते हैं.

उज्जैन का भैंसा ‘राणा’ भी है बेहद खास

उज्जैन का भैंसा ‘राणा’ भी बेहद खास है. जिसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है. भैंसे के मालिक भरत कुमार ने बताया, “यह मुर्रा नस्ल का भैंसा है. इसका वजन करीब 800 किलोग्राम है. इस भैंसे के लिए मेले में लोग 25 लाख रुपये की बोली लगा चुके हैं, लेकिन हमारी मांग 35 लाख रुपये की है.” भैंसा हर दिन करीब 1,500 रुपये की खुराक खाता है. जिसमें बेसन, अंडे, तेल, दूध, घी और लीवर टॉनिक शामिल हैं.

horse-Badal
घोड़ा बादल

मारवाड़ी घोड़े ‘बादल’ की कीमत 11 करोड़ रुपये

पुष्कर मेले में मारवाड़ी घोड़े ‘बादल’ की भी चर्चा हो रही है. घोड़े की 11 करोड़ रुपये तक की बोली लग चुकी है. घोड़े के मालिक का दावा है कि वह अब तक 285 प्रजनन करा चुका है.

16-inches-tall-cow
16 इंच की सबसे छोटी गाय

16 इंच की गाय आकर्षण का केंद्र

बगरू (जयपुर) के अभिनव तिवारी इस मेले में विभिन्न नस्लों की 15 से अधिक गायें लेकर आए हैं. जिनमें से एक गाय का कद मात्र 16 इंच है. इसे मेले की सबसे छोटी गायों में से एक माना जा रहा है.

Pushkar-Camel-Fair
मेले में ऊंट भी आकर्षण का केंद्र

मेले में 4300 से अधिक पशुओं का हो चुका पंजीकरण

अब तक 4,300 से अधिक पशुओं का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें 3,028 घोड़े और 1,306 ऊंट शामिल हैं. मेले में इस बार पशुधन व्यापार, सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक, सर्वश्रेष्ठ अश्व नस्ल, और सर्वश्रेष्ठ साज-सज्जा वाला ऊंट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola