Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब की AAP सरकार में बड़ा फेरबदल, भगवंत मान कैबिनेट में 5 नये चेहरों की एंट्री
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Sep 2024 6:15 PM
Aam Aadmi Party
Punjab Cabinet Reshuffle: आम आदमी पार्टी की अगुआई में पंजाब की सरकार में सोमवार को बड़ा फेरबदल हुआ. भगवंत मान की सरकार में पांच नये चेहरों की एंट्री हुई है.
Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए आप विधायक हरदीप सिंह मुंडियन, बरिंदर कुमार गोयल, तरुणप्रीत सिंह सौंद को अपनी टीम में शामिल किया.
इन दो विधायकों ने भी ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ
भगवंत मान सरकार में दो और विधायकों को जगह मिली है. आप विधायक डॉ रवजोत सिंह, मोहिंदर भगत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
सीएम मान ने 4 मंत्रियों को दिखाया बाहर का रास्ता
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 4 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में ब्रह्म शंकर जिम्पा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह और बलकार सिंह शामिल हैं. इसके अलावा मान ने ओएसडी डॉ ओंकार सिंह को भी हटा दिया है.
मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक
हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरुणप्रीत सिंह सोंद, डॉ रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत. मंत्रिमंडल के नये सदस्यों में, तीन मालवा क्षेत्र से हैं और दो दोआबा से हैं.
पंजाब कैबिनेट में चौथा फेरबदल
राज्य में 30 माह से सत्तारूढ़ आप सरकार के मंत्रिमंडल में यह चौथा फेरबदल है. इससे पहले चार मंत्रियों – चेतन सिंह जौरामाजरा (जनसम्पर्क, रक्षा सेवाएं और बागवानी), अनमोल गगन मान (पर्यटन और निवेश संवर्द्धन), बलकार सिंह (स्थानीय शासन और संसदीय मामले) और ब्रह्म शंकर जिम्पा (राजस्व) को भगवंत मान मंत्रिमंडल से हटा दिया गया.
भगवंत मान सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 15 मंत्री, 3 अब भी खाली
भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं. मंत्रिमंडल में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं. पांच मंत्रियों के शामिल होने और चार को हटाये जाने के बाद मंत्रिमंडल में 16 मंत्री हो गए हैं. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने पर तिहाड़ जेल से रिहा किये जाने के कुछ दिनों बाद, पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया है.
केजरीवाल के लिए आतिशी ने छोड़ी कुर्सी, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










