Public Holiday : 5 नवंबर को स्कूल–कॉलेज बंद, सरकारी दफ्तर में भी रहेगी छुट्टी

5 नवंबर को सरकारी छुट्टी (Photo: AI)
Public Holiday : नवंबर में कई छुट्टियां हैं, जिनमें 5 नवंबर शामिल हैं. इस दिन बैंक, सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और कोर्ट बंद रहेंगे.
Public Holiday : नवंबर का महीना चल रहा है. इस महीने में सरकारी संस्थानों में कई छुट्टियां होने वालीं हैं. इस महीने कई प्रमुख त्यौहार भी पड़ रहे हैं. सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों और कोर्ट में छुट्टी घोषित की गई है. नवंबर में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस शामिल हैं. जानें कब–कब रहने वाला है पब्लिक हॉलीडे.
Holidays in banks : 5 नवंबर को बैंक रहेंगे बंद
अवकाश सूची के अनुसार, 5 नवंबर बुधवार को सभी बैंक बंद रहेंगे. इस दिन गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टी सूची के अनुसार, 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों में आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर शामिल हैं. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम 4 नवंबर को पूरा कर लें.
यह भी पढ़ें : Bank Holiday : 5 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक, आज ही कर लें जरूरी काम
School Holiday : 5 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल
5 नवंबर 2025 को गुरु नानक देव जी की जयंती, जिसे गुरु नानक जयंती या प्रकाश उत्सव कहा जाता है, पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी. यह दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी को समर्पित है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ सहित कई राज्यों में गुरुद्वारों में कीर्तन, लंगर और शोभायात्राएं निकाली जाती हैं. सिख बहुल राज्यों में स्कूल और सरकारी दफ्तर इस दिन बंद रहते हैं.
यह भी पढ़ें : School Holidays : 5 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल, जानें वजह
अदालतों में भी छुट्टी
अदालतें भी 5 नवंबर को बंद रहेंगी. न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय की अवकाश सूची में कई राज्यों में इस छुट्टी का उल्लेख है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










