School Holidays : 5 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल, जानें वजह

Updated:
विज्ञापन
School Holidays 5 November 2025

5 नवंबर 2025 को स्कूल की छुट्टियां (Photo: AI)

School Holidays : त्योहारों की लंबी छुट्टियों के बाद अब स्कूल खुल गए हैं. अब छात्र नवंबर में होने वाली छुट्टी के बारे में जानना चाहते हैं. तो आइए आपको बताते हैं इस महीने कब–कब बंद रहेंगे स्कूल.

विज्ञापन

School Holidays : अक्टूबर में दिवाली और अन्य त्योहारों की लंबी छुट्टियों के बाद अब छात्र दिसंबर और जनवरी में होने वाली सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं. नवंबर में भी कई खास दिन आने वाले हैं, जैसे गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और बाल दिवस. इन मौकों पर कई स्कूलों में छुट्टी रहने की संभावना है. अक्टूबर के त्योहारों के बाद नवंबर 2025 में छात्रों के लिए देशभर में कुछ महत्वपूर्ण छुट्टियां होंगी. हालांकि इस महीने छुट्टियां कम हैं, लेकिन कई राज्य और सांस्कृतिक त्योहार मनाए जाएंगे.

5 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल

5 नवंबर 2025 को गुरु नानक देव जी की जयंती, जिसे गुरु नानक जयंती या प्रकाश उत्सव कहा जाता है. यह पूरे देश में मनाया जाता है. यह दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और कई अन्य राज्यों में यह बड़ा त्योहार होता है. गुरुद्वारों में कीर्तन, लंगर और शोभायात्राएं निकाली जाती हैं. इस मौके पर सिख बहुल क्षेत्रों के स्कूल और कई सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं.

9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस

9 नवंबर 2025 को उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा. यह दिन 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड के नए राज्य बनने की याद में मनाया जाता है. “देव भूमि” कहलाने वाला यह राज्य अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है. इस दिन पूरे उत्तराखंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और सार्वजनिक समारोह आयोजित किए जाते हैं.

14 नवंबर को बाल दिवस

14 नवंबर 2025, शुक्रवार को पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाएगा. यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बच्चों को समर्पित है. इस दिन स्कूल खुले रहते हैं और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम, खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि उनका दिन खुशियों से भरा रहे.

15 नवंबर को झारखंड के स्कूल बंद रहेंगे

15 नवंबर 2025 को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा. यह दिन 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बनने की याद में मनाया जाता है. इस दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाती है, जिन्होंने आदिवासी स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया था. राज्य में स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं.

24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस

24 नवंबर 2025, सोमवार को गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जाएगा. यह दिन सिख धर्म के नौवें गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इस दिन स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं. उत्तर और मध्य भारत में धार्मिक कार्यक्रम होते हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola