प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की लड़ाई में जीतता कौन था? हो गया खुलासा, देखें बचपन की 3 तस्वीर

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Jan 2025 6:03 AM

विज्ञापन

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की पुरानी तस्वीर

Priyanka Gandhi Birthday Special Story : बचपन में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी में अकसर लड़ाई हो जाती थी. दोनों की लड़ाई राजीव गांधी छुड़वाते थे. प्रियंका के जन्मदिन पर जानें कुछ पुराने दिनों की बातें.

विज्ञापन

Priyanka Gandhi Birthday Special Story : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को हुआ. यानी उनका जन्मदिन है. इस मौके पर हम आपको उनके बचपन की कुछ बातें बताते हैं जो शायद हीं आप जानते हों. प्रियंका का एक वीडियो साल 2023 के जून के महीने में सामने आया था. इसमें उन्होंने अपने बचपन के बारे में कुछ बातें शेयर कीं थीं. उन्होंने बताया कि बचपन में सभी भाई बहनों की तरह उनकी भी अपने भाई राहुल गांधी के साथ जबरदस्त लड़ाई होती थी.

प्रियंका गांधी ने वीडियो में हंसते हुए बताया कि इस लड़ाई में राहुल गांधी हमेशा जीत जाते थे. दादी इंदिरा की हत्या के बाद दोनों भाई-बहन ने घर में ही पढ़ाई की. अकसर पिता राजीव देश के भ्रमण पर होते थे. मां सोनिया गांधी भी उनके साथ होती थीं. ऐसे समय में दोनों भाई बहन की घर में लड़ाई अकसर हो जाती थी. जब पिताजी घर पर होते थे तो इस लड़ाई को छुड़वाते थे. 12 साल की उम्र से 18 साल की उम्र तक घर पर ही भाई-बहन की पढ़ाई हुई. घर पर ही परीक्षा हुए. इसलिए स्कूल के बच्चों से हमारी ज्यादा दोस्ती नहीं हो सकी.

बाहरी आकर लड़ता तो एक होकर टूट पड़ते राहुल और प्रियंका गांधी

बचपन की यादें शेयर करते हुए प्रियंका वीडियो में कहतीं नजर आ रहीं हैं कि भले ही राहुल और वो झगड़ते थे, लेकिन हमारी दोस्ती भी बहुत गहरी थी. हम दोनों में एक खूबी थी, जब भी कोई बाहरी आकर लड़ता था, तो दोनों एकजुट होकर एक टीम बनाकर उस पर टूट पड़ते थे.

राहुल और प्रियंका गांधी की चार तस्वीर देखें

चार तस्वीरें प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसमें दोनों भाई-बहन शरारत करते नजर आ रहे हैं. आइए देखते हैं इन तस्वीरों को

पहली तस्वीर में प्रियंका गांधी टॉय कार में नजर आ रहीं हैं. वहीं, राहुल गांधी साइकिल में हैं. ऐसा लग रहा है कि कार में कुछ खराबी आ गई है. राहुल उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं.

दूसरी तस्वीर में प्रियंका गांधी ऐसा लग रहा है कि गुस्से में हैं. उन्हें राहुल गांधी मनाने की कोशिश कर रहे हैं.

तीसरी तस्वीर में प्रियंका गांधी जमीन पर बैठीं हैं. ऐसा लग रहा है कि उनके पैर में चोट लगी है, जिसे राहुल गांधी ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं.

चौथी तस्वीर में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के हाल की तस्वीर है. इसमें प्रियंका हाथ में धनुष लिए है, जबकि राहुल ऐसा लग रहा है कि टारगेट को देख रहे हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola