Premanand Ji Maharaj : अल्लाह प्रेमानंद महाराज को जल्द ठीक कर दे, मुस्लिम युवक ने की प्रार्थना, देखें वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Oct 2025 9:43 AM
वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज
Premanand Ji Maharaj : वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भक्तों के बीच बढ़ गई है. हालांकि आश्रम ने पुष्टि की है कि वह ठीक हैं और अपनी दिनचर्या जारी रख रहे हैं. इस बीच एक वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है. इसमें एक मुस्लिम युवक उनके ठीक होने की दुआ करता दिख रहा है.
Premanand Ji Maharaj : कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंता देखने को मिली. यह तब शुरू हुआ जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनका चेहरा सूजा और लाल दिखाई दे रहा था. इस वीडियो ने भक्तों में चिंता पैदा कर दी और उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा और अफवाहें बढ़ गईं. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मुसलिम युवक संत के जल्दी ठीक होने की दुआ करता नजर आ रहा है. आप भी देखें ये वीडियो.
Muslim Devotee Offers Prayers for Premanand Maharaj in Medina, Internet Calls It a True Act of Humanity!
— The Brief India (@TheBrief_India) October 14, 2025
A heartwarming moment of interfaith harmony surfaced online when a Muslim devotee in Medina was seen offering prayers for Hindu saint Premanand Maharaj’s recovery. The man’s… pic.twitter.com/586YzmHUnI
वीडियो लगभग 1 मिनट का है. इसमें सुफियान अल्लाहबादी मदीना की पवित्र धरती पर दोनों हाथ उठाए खड़े नजर आते हैं और कहते हैं, “हे अल्लाह, कृपया भारत के महान संत प्रेमानंद महाराज को जल्दी स्वस्थ करें, ताकि वे अपने भक्तों का मार्गदर्शन जारी रख सकें.” वीडियो में पवित्र मस्जिद दिखाई दे रही है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह प्रार्थना इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल से की जा रही है. सुफियान का यह इशारा धर्म की सीमाओं को पार कर मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानने का मैसेज देता है.
यह भी पढ़ें : Premanand Ji Maharaj Health Update : प्रेमानंद महाराज की कैसी है सेहत, आया ताजा अपडेट
अल्लाह प्रेमानंद महाराज को जल्द ठीक कर दे
The Brief India @TheBrief_India नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में सुफियान कहते हैं, “मैं प्रयागराज, गंगा-यमुना संगम की धरती से आया हूं.” वह अपने मोबाइल में संत प्रेमानंद महाराज की फोटो दिखाते हैं और आगे कहते हैं, “संत प्रेमानंद महाराज बहुत अच्छे इंसान हैं. हमें पता चला कि वे अस्वस्थ हैं. हम अभी खिजरा में हैं. यहां से हम प्रार्थना करते हैं कि अल्लाह उन्हें जल्द ठीक कर दे. वे सच्चे और अच्छे मानव हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










