तीन बार विधायक चार बार सांसद रहने वाले प्रतापराव गणपतराव जाधव ने ली मंत्री पद की शपथ

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Jun 2024 8:35 PM

विज्ञापन

एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बन गई है. इस बार शिवसेना के प्रतापराव गणपतराव जाधव को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

विज्ञापन

शिवसेना के प्रतापराव गणपतराव जाधव ने मंत्री पद की शपथ ली है. जाधव ने बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है, जहां कभी कांग्रेस का वर्चस्व था, लेकिन धीरे-धीरे यह शिवसेना का गढ़ बनता गया. इस सीट से आठ बार कांग्रेस पार्टी ने जबकि 7 बार शिवसेना ने जीत दर्ज की है. बीजेपी बस एक बार ही इस सीट पर जीत सकी है. इस बार के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के प्रतापराव गणपतराव जाधव ने लगातार चौथी बार बुलढाणा से जीत दर्ज की है.

लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर शिवसेना और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के बीच टक्कर देखने को मिली. कांटे की टक्कर के बाद शिवसेना के प्रतापराव गणपतराव जाधव ने शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रत्याशी नरेंद्र दगडु खेडेकर को पटखनी दी. जाधव ने अपने विरोधी को 29 हजार 479 वोटों से हराया.

जानें प्रतापराव गणपतराव जाधव के बारे में कुछ खास बातें

  • -प्रतापराव गणपतराव जाधव का जन्म 25 नवंबर 1960 को हुआ.
  • -जाधव सांसद बनने से पहले सरपंच से लेकर विधायक तक कई पदों पर रहकर सेवा दे चुके हैं.
  • -शिवसेना-बीजेपी सरकार में जाधव राज्य मंत्री भी रह चुके हैं.
  • -प्रतापराव जाधव 1995 में महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे. इसके बाद 1997 से लेकर 1999 तक महाराष्ट्र सरकार में खेल, युवा कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री भी वे रह चुके हैं.
  • -1999 और फिर 2004 में प्रतापराव जाधव लगातार तीसरी बार विधानसभा पहुंचने वाले नेता बने
  • -शिवसेना के टिकट पर साल 2009 के लोकसभा चुनाव में बुलढाना से जीतकर प्रतापराव जाधव संसद पहुंचे.
  • -इसके बाद 2009, 2014 और फिर 2024, यानी लगातार चौथी बार प्रतापराव जाधव ने सांसद बनकर दिल्ली का सफर तय किया है.

आपको बता दें कि एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है. इस बार बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला लेकिन एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पाया जिसके बाद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola