ePaper

'POK को वापस लाना हमारा लक्ष्य, कश्मीर को मोदी ही बचाएंगे', अमित शाह ने बताया अगला प्लान

Updated at : 27 Mar 2024 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

POK : भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिन मंगलवार को अमित शाह के कुछ वीडियो जारी किए है. अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर से AFSPA को वापस लेने पर विचार करेगी. साथ ही उन्होंने POK को वापस लाना लक्ष्य बताया है.

विज्ञापन

POK : भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिन मंगलवार को अमित शाह के कुछ वीडियो जारी किए है. इस वीडियो में अमित शाह कश्मीर के मुद्दे पर बात करते नजर आ रहे है. इस बातचीत के दौरान अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है. हमें उस जमीन और वहां रह रहे हरेक नागरिक से स्नेह है, जिसे पाकिस्तान ने हथिया लिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि हर भारतीय का अगला टारगेट POK ही है. साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर से AFSPA को वापस लेने पर विचार करेगी.

जम्मू कश्मीर के विकास के लिए 53 योजनाएं बनाई

जम्मू कश्मीर के एक चैनल से कश्मीर के मुद्दे पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा है कि हमने जम्मू कश्मीर के विकास के लिए 53 योजनाएं बनाई है जिसकी लागत 58 हजार करोड़ है. साथ ही उन्होंने बताया कि लद्दाख के लिए हमने 21,000 करोड़ रुपये की नौ योजनाएं शुरू की है. उन्होंने आंकड़ें बताते हुए कहा कि साल 2014-15 में जम्मू-कश्मीर की जीडीपी सिर्फ 1 लाख करोड़ थी, जबकि 2023 में यह बढ़कर 2.23 लाख करोड़ हो गई है.

‘कश्मीर की कश्मीरियत केवल मोदी जी ही बचा सकते है’

अमित शाह से जब सवाल पुछा गया कि कश्मीर पूरी तरह से आतंक से मुक्त कब होगा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि सरकार अपना प्रयास कर रही है, फिर भी घाटी के युवाओं को कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान के प्रोपोगेंडा से बाहर निकल जाइए. साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर स्वर्ग है, हमारे युवा इस स्वर्ग के मजे लें, हाथ में पत्थर नहीं लैपटॉप पकड़े, हमारी सरकार के साथ जुड़कर सभी समस्याओं के निराकरण में लगे. उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर की कश्मीरियत केवल मोदी जी ही बचा सकते है.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola