Narendra Modi: असम चाय बागान देखने पहुंचे पीएम मोदी, ट्वीट कर लोगों से की ऐसी अपील

Updated:
विज्ञापन

Narendra Modi

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम यात्रा के दौरान मशहूर चाय बागान का आनंद उठाया. उन्होंने ट्वीट कर अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की. साथ ही पर्यटकों से चाय बागान का दौरा करने का भी आग्रह किया.

विज्ञापन

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, असम अपने शानदार चाय बागानों के लिए जाना जाता है और असम चाय ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बना ली है. मैं उल्लेखनीय चाय बागान समुदाय की सराहना करना चाहूंगा, जो कड़ी मेहनत कर रहा है और दुनिया भर में असम की प्रतिष्ठा बढ़ा रहा है. मैं पर्यटकों से राज्य के दौरे के दौरान इन चाय बागानों का दौरा करने का भी आग्रह करता हूं.

प्रधानमंत्री मोदी ने 17500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम में 17,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया.
  • प्रधानमंत्री ने जोरहाट में एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य, तेल और गैस, रेलवे तथा आवासीय क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया.
  • पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री की विकास पहल (पीएम-डिवाइन) के तहत परियोजनाओं की नींव रखीं. इन परियोजनाओं में शिवसागर में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा गुवाहाटी में ‘हिमातो-लिम्फॉयड केंद्र’ शामिल है.
  • पीएम मोदी ने दिगबोई रिफाइनरी और गुवाहाटी रिफाइनरी की क्षमता विस्तार परियोजनाओं की भी नींव रखीं.
  • मोदी ने तिनसुकिया में एक नए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल और 718 किलोमीटर लंबी बरौनी-गुवाहाटी पाइपलाइन का उद्घाटन किया.
  • बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से होकर गुजरने वाली 718 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के ‘महारत्न’ उपक्रम गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 3,992 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है.
  • पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 8,450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित करीब 5.5 लाख मकानों का भी उद्घाटन किया.
  • प्रधानमंत्री ने राज्य में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया. इनमें गोलपाड़ा दोहरीकरण परियोजना के जरिए न्यू बंगाईगांव-गुवाहाटी का धुपधरा-छयगांव सेक्शन और न्यू बंगाईगांव-आगियाठरी दोहरीकरण परियोजना का न्यू बंगाईगांव-सोरभोग सेक्शन शामिल है.
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola