Live Updates

PM Modi Visit J-K: बोले पीएम मोदी- भारत का विकास ‘वोकल फॉल लोकल’ के मंत्र में

Updated:
विज्ञापन

PM Modi Visit J-K Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांबा के पल्ली पंचायत से ग्राम सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पंचायतों को सीधा 22 हजार करोड़ का बजट दिया जाएगा. पल्ली गांव ऊर्जा स्वराज का उदाहरण बना है. यहां पीएम मोदी ने 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

पल्ली गांव के INTACH फोटो गैलरी में पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को पल्ली गांव में INTACH फोटो गैलरी का भ्रमण किया. यहां नरेंद्र मोदी की प्रतिमा बनाने वाले कलाकार से भी पीएम मोदी मिले. पीएम मोदी के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे.

पल्ली देश की पहली ‘कार्बन न्यूट्रल पंचायत’ बनी

जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती सांबा जिले में स्थित पल्ली गांव देश की पहली ‘कार्बन न्यूट्रल पंचायत’ के तौर पर रविवार को भारत के ‘आधुनिक इतिहास’ में दर्ज हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड तीन हफ्तों में लगाये 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र देश को समर्पित किया. मोदी ने लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि पल्ली ने देश को कार्बन न्यूट्रल राष्ट्र का लक्ष्य हासिल करने का रास्ता दिखाया है.

जम्मू कश्मीर ने विकास की नयी मिसाल पेश की

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हो या विकास, जम्मू कश्मीर इन दिनों एक नयी मिसाल पेश कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा, जम्मू कश्मीर में पिछले दो-तीन सालों में विकास के नये आयाम बने हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को जम्मू कश्मीर में सालों से आरक्षण का लाभ नहीं मिला, उन्हें अनुच्छेद 370 हटने के बाद आरक्षण का फायदा मिलना शुरू हो गया.

बड़ी संख्या में युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास को नयी गति देने के लिए केंद्रशासित प्रदेश में तेजी से काम चल रहा है. इन प्रयासों से जम्मू कश्मीर के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा. मोदी ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि ऐसे समय में, जब जम्मू कश्मीर में पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से लोकतंत्र जमीनी (पंचायतों के) स्तर पर पहुंच गया है, वह देश भर की पंचायतों के साथ संवाद कर रहे हैं.

जम्मू कश्मीर में विकास के लिए तेजी से काम चल रहा है: मोदी

सांबा (जम्मू कश्मीर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास को नयी गति देने के लिए काम तेज रफ्तार से चल रहा है. अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को 2019 में हटाने के बाद जम्मू कश्मीर की पहली यात्रा पर आये पीएम मोदी ने यहां नजदीक स्थित पल्ली में कनेक्टिविटी, बिजली से संबंधित 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन किया. पंचायती राज दिवस के मौके पर देश भर की ग्राम सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की भावना को मजबूत करती है.

LG मनोज सिन्हा ने कहा

LG मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में नई औद्योगिक योजना दी है. आजादी के बाद से अब तक सिर्फ 15,000 करोड़ रुपए का निवेश था, अब हमने 52,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा है जबकि 38,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे. हमें उम्मीद है कि निवेश 70,000 करोड़ रुपए को पार करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola