जोहान्सबर्ग: उस वक्त हैरान रह गये पीएम मोदी जब सजी हुई थाली लेकर बच्चा पहुंचा उनके पास, देखें कैसे हुआ स्वागत

**EDS: IMAGE VIA @PMOIndia** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi waves while leaving for his visit to South Africa and Greece, in New Delhi, Tuesday, Aug. 22, 2023. (PTI Photo)(PTI08_22_2023_000001B)
पीएम मोदी के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति ने पीएम का स्वागत किया. पीएम को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. देखें खास तस्वीरें और वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को जोहान्सबर्ग पहुंचे. यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. जोहान्सबर्ग में वह 15वें ब्रिक्स शिखर-सम्मेलन में भाग लेंगे और दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के निमंत्रण पर मोदी 22 से 24 अगस्त तक इस देश की यात्रा पर हैं. अफ्रीका 2019 के बाद ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के पहले प्रत्यक्ष सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है.
जोहान्सबर्ग की धरती पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया जिसका वीडियो सामने आया है. एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बच्चा सजी हुई थाल लेकर उनका स्वागत कर रहा है. बच्चे को देखकर प्रधानमंत्री इतने खुश हो गये कि उन्होंने उसके सिर पर बार-बार हाथ फेरा.
मोदी ने भारतीय प्रवासी लोगों का अभिवादन किया
यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रवासी के सदस्यों का अभिवादन किया. प्रधानमंत्री आज ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा द्वारा आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लेंगे. भारतीय समुदाय के सदस्य ढोल और अन्य वाद्ययंत्रों के साथ दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में सैंडटन सन होटल में पीएम मोदी के आगमन का इंतजार करते नजर आए. पीएम मोदी के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति ने पीएम का स्वागत किया. पीएम को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.
#WATCH जोहान्सबर्ग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रवासी के सदस्यों का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री आज ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा द्वारा आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लेंगे। pic.twitter.com/qcFHdBsYzA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2023
जोहान्सबर्ग के सैंडटन सन होटल में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका स्वागत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के सैंडटन सन होटल में भारतीय समुदाय के सदस्य एकत्र हुए. यहां एक महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में होना वास्तव में सम्मान की बात है. वह एक अद्भुत व्यक्ति और मेरे हीरो हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार सुबह दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले एक वक्तव्य में कहा कि ब्रिक्स देश विभिन्न क्षेत्रों में एक मजबूत सहयोग एजेंडा अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि ब्रिक्स विकास संबंधी अनिवार्यताओं और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार सहित पूरे ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए चिंता का सबब बने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने का मंच बन गया है.
#WATCH जोहान्सबर्ग के होटल में प्रवासी भारतीयों ने वंदे मातरम के नारे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। pic.twitter.com/7EebpEVPLq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन ब्रिक्स देशों को भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने और संस्थागत विकास का जायजा लेने का उपयोगी अवसर प्रदान करेगा. बाद में उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो रहा हूं… मैं ‘ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच’ और ‘ब्रिक्स प्लस डायलॉग’ कार्यक्रमों में भी शामिल होऊंगा. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए चिंता का सबब बने विभिन्न मुद्दों और विकास के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा करने के वास्ते मंच प्रदान करेगा….
पीएम मोदी 25 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से यूनान के लिए प्रस्थान करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी 25 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से यूनान के लिए प्रस्थान करेंगे. वह अपने यूनानी समकक्ष किरियाकोस मित्सोताकिस के निमंत्रण पर वहां जाएंगे. यह उनकी पहली यूनान यात्रा होगी. उन्होंने कहा कि मुझे 40 वर्षों के बाद यूनान की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान मिला है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










