ePaper

PM Modi's Travel: प्रधानमंत्री मोदी दो राज्यों,एक केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

Updated at : 22 Apr 2023 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi's Travel: प्रधानमंत्री मोदी दो राज्यों,एक केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

PM Modi's Travel, PM Modi's 36-Hour journey: पीएम मोदी दिल्ली से मध्य भारत में मध्य प्रदेश, फिर दक्षिण में केरल, उसके बाद पश्चिम में केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की यात्रा करेंगे.

विज्ञापन

PM Modi’s Travel, PM Modi’s 36-Hour journey: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए सात शहरों की यात्रा करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मोदी सोमवार से 36 घंटों में सात शहरों में 5,300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे और आठ कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे

अधिकारियों ने बताया कि मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी लौटने से पहले मध्य भारत में दिल्ली से मध्य प्रदेश, फिर दक्षिण में केरल, इसके बाद पश्चिम में केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की यात्रा करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दिल्ली से खजुराहो जायेंगे और लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और फिर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रीवा जायेंगे.

‘युवम कॉन्क्लेव’ में शामिल होंगे

उन्होंने बताया कि इसके बाद, वह वापस खजुराहो आयेंगे और आने-जाने की यात्रा में लगभग 280 किमी की दूरी तय करेंगे, और फिर ‘युवम कॉन्क्लेव’ में शामिल होने के लिए लगभग 1,700 किमी की यात्रा कर कोच्चि पहुचेंगे. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह, मोदी लगभग 190 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कोच्चि से तिरुवनंतपुरम की यात्रा करेंगे, जहां वह एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे.

उन्होंने बताया कि वहां से प्रधानमंत्री सूरत होते हुए सिलवासा जायेंगे और लगभग 1,570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. उन्होंने बताया कि सिलवासा में मोदी ‘नमो’ चिकित्सा कॉलेज जायेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मोदी देवका समुद्री तट के उद्घाटन के लिए दमन जाएंगे, जिसके बाद वह लगभग 110 किमी की दूरी तय कर सूरत जाएंगे. सूरत से, मोदी वापस दिल्ली जायेंगे.

साभार-भाषा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola