Watch Video : फूलों से वाराणसी में पीएम मोदी का स्वागत, महिलाओं ने लगाए प्रधानमंत्री जिंदाबाद के नारे

Updated:
विज्ञापन
PM Modi Varanashi Visit

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी

Watch Video : प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया. यहां वे मॉरिशस के पीएम से मुलाकात करने वाले हैं. वाराणसी में पीएम ने रोड शो किया जिसका वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो यहां.

विज्ञापन

Watch Video : मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिये प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी वाराणसी पहुंचे. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी ने रोड शो किया. उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों ने  उनका जोरदार स्वागत किया. इसका वीडियो डीडी न्यूज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो. 

हवाई अड्डे से होटल ताजमहल के रास्ते पर सड़क किनारे खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री के काफिले पर फूल बरसायें. कई महिला कार्यकर्ताओं को ‘‘प्रधानमंत्री जिंदाबाद’’ के नारे लगाते भी देखा गया. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में वाराणसी की सड़कों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पोस्टर लगाए.

यह भी पढ़ें : India US Relation : भारत और अमेरिका अच्छे दोस्त, डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच होगी बात

इन मुद्दों पर हो सकती है भारत और मॉरीशस के बीच बात

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ. रामगुलाम द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे. इसमें विकास साझेदारी और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. दोनों नेता स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसर तलाशेंगे. इसके अलावा नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल सार्वजनिक ढांचा और समुद्री अर्थव्यवस्था जैसे उभरते क्षेत्रों पर भी चर्चा होगी, ताकि साझेदारी को और मजबूत बनाया जा सके.

गंगा आरती में शामिल होंगे प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम बुधवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया. यह दौरा उनकी 9 से 16 सितंबर तक की भारत यात्रा का हिस्सा है. कार्यक्रम के तहत वे गुरुवार शाम गंगा आरती में शामिल होंगे और शुक्रवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola