बंगाल में PM मोदी की रैली आज, देंगे 5000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
Published by : Neha Kumari Updated At : 18 Jul 2025 8:48 AM
PM Modi
PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं. यहां वह 5000 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन विकास योजनाओं में भारत पेट्रोलियम का सिटी गैस प्रोजेक्ट और नेचुरल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट समेत कई अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं.
PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी यहां करीब 3 बजे पहुंचेंगे और दुर्गापुर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वे यहां लगभग 5000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
पीएम मोदी इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन
- मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी आज (18 जुलाई) को भारत पेट्रोलियम का सिटी गैस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. यह प्रोजेक्ट बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में शुरू होगा. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 1950 करोड़ रुपये है. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने पर घरों और दुकानों में पाइप की मदद से गैस पहुंचाई जाएगी.
- इसके अलावा पीएम मोदी दुर्गापुर से कोलकाता नेचुरल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. जानकारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (PMUG) प्रोजेक्ट का हिस्सा है. यह पाइपलाइन 1190 करोड़ रुपये की लागत से बनी है.
- इसके साथ ही पीएम मोदी पुरूलिया से कोटशिला रेल लाइन के दो लेन का उद्घाटन भी करेंगे. इस प्रोजेक्ट से जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद से रांची और कोलकाता तक मालगाड़ियों का संचालन आसान होगा.
नेहरू स्टेडियम से पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे
पीएम मोदी की रैली के लिए दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में दो मंच तैयार किए गए हैं. एक मंच से वे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, वहीं दूसरे मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
कोलकाता तृणमूल कांग्रेस संबोधित करेंगी शहीद दिवस रैली
कोलकाता में आज ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के द्वारा आयोजित शहीद दिवस रैली भी होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री ममता इस दौरान कई योजनाओं का ऐलान कर सकती हैं. इसी बीच, बुधवार को ममता बनर्जी ने एक विरोध मार्च निकाला था, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी शासित राज्यों में बंगला भाषी लोगों को परेशान किया जा रहा है.
यह भी पढ़े: ED Raid : ईडी आ गई, साहेब ने ईडी भेज दी, बोले भूपेश बघेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










