PM Modi Manipur Visit: 13 सितंबर को मणिपुर जाएंगे पीएम मोदी, 8500 करोड़ रुपये का देंगे तोहफा, दौरे से पहले सुरक्षा टाइट

Updated:
विज्ञापन
pM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री अपने दौरे में 8500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई 2023 में कुकी और मेइती के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद पहली बार यात्रा करने वाले हैं. हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे.

पीएम मोदी कुकी और मेइती बहुसंख्यक चुराचांदपुर को देंगे 7300 करोड़ की सौगात

अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुराचांदपुर के ‘पीस ग्राउंड’ से 7,300 करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जहां कुकी बहुसंख्यक हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मेइती बहुल राज्य की राजधानी इंफाल से 1,200 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मिजोरम में सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिजोरम दौरे के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस दौरे के दौरान मोदी एक रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे और नयी रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे. मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) एच रामथलेंगलियाना ने बताया कि राज्य भर में सभी पुलिस इकाइयों को सतर्क कर दिया गया है और राजधानी आइजोल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, राज्य पुलिस के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दो-दो कंपनियां भी आइजोल में तैनात रहेंगी. रामथलेंगलियाना ने कहा कि जिन क्षेत्रों से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा वहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है. शनिवार को सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे के बीच थुआम्पुई के पास फॉकलैंड जंक्शन से रामहलुन और चाल्टलांग होते हुए आइजोल के दक्षिणी भाग में सिकुलपुइकोन जंक्शन तक सड़क पर किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी.

शनिवार को सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक इन इलाकों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

शनिवार को सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे के बीच हेलीपैड के माध्यम से बावंगकॉन जंक्शन और थुआमपुई जंक्शन के बीच सड़क पर वाहन नहीं चलेंगे. सभी भारी वाहन, मध्यम वाहन तथा मिनी ट्रक शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार शाम सात बजे तक आइजोल में प्रवेश नहीं करेंगे. आइजोल नगर निगम (एएमसी) ने निवासियों से थुआम्पुई-लाम्मुआल मार्ग के किनारे स्थित सभी दुकानों और निजी कार्यालयों को बंद करने को कहा है, जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola