मोदी ने किया होता तो बाल नोच लेते, GST के बहाने प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Sep 2025 9:31 PM

विज्ञापन

जीएसटी पर शिक्षकों को संबोधित करते पीएम मोदी

PM Modi On GST Reforms: जीएसटी कर ढांचे में किए गए व्यापक सुधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने इसे दिवाली का डबल धमाका बताया, तो युवाओं को हिट और फिट बनाने वाला बताया है. अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर भी करारा निशाना साधा.

विज्ञापन

PM Modi On GST Reforms: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कोई नहीं भूल सकता कि कांग्रेस सरकार ने आपका मासिक बजट कैसे बढ़ा दिया था. टूथपेस्ट, साबुन, हेयर ऑयल इसपर 27 प्रतिशत टैक्स लगाए गए थे. आज आपको याद नहीं होगा, लेकिन आपने देखा होगा. खाने की प्लेट, कप प्लेट, चम्मच, ऐसे सामानों पर 18 से 28 प्रतिशत तक टैक्स लिए जाते थे. उस कांग्रेस के जमाने में इतने सारे टैक्स लगते थे. हालत ये थी, कांग्रेस वाले बच्चों की टॉफियों पर भी 21% टैक्स लगाते थे.” कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए पीएम मोदी ने तंज कसा और कहा, “अगर मोदी ने ऐसा किया होता, तो वे मेरे बाल नोच लेते.”

मेरा नवजवान फिट भी होगा और हिट भी होगा.

जीएसटी रिफोर्म पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “युवाओं के लिए एक और लाभ फिटनेस सेक्टर में होने वाला है. जिम, सैलून, योग जैसी सेवाओं पर टैक्स कम कर दिया गया है, यानी हमारे युवा फिट भी रहेंगे और हिट भी.”

भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 रत्न जुड़ेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “GST में किए गए सुधारों का सारांश यह है कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 रत्न जुड़ेंगे. GST प्रणाली सरल होगी, भारत के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा, उपभोग और विकास दर में वृद्धि होगी, व्यापार करने में आसानी होगी, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा मिलेगा और एक विकसित भारत के लिए सहकारी संघवाद मज़बूत होगा.”

ये भी पढ़ें: PM Modi On GST: पीएम मोदी ने GST Reforms को दिवाली का डबल धमाका बताया, ‘मातृशक्ति’ से जोड़ा

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola