PM Modi: 'मीडिया वाले आपकी फोटो ले चुके हैं, नीचे आ जाइए…', जानें मंच से पीएम मोदी ने लोगों से क्यों की ऐसी अपील
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Mar 2024 2:52 PM
PM Modi | ANI, X
PM Modi: पीएम मोदी ने टावर पर चढ़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग तत्काल टॉवर से नीचे आ जाइए. वहीं बिजली के तार हैं, हादसा हो सकता है. उन्होंने कहा कि अगर कोई हादसा होता है तो वो मेरे लिए बहुत पीड़ादायक होगा. आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत कीमती है. प्लीज नीचे आ जाइए.
PM Modi: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. पीएम मोदी दक्षिण भारत की यात्रा पर हैं. इसी दौरान आंध्र प्रदेश की रैली में पीएम मोदी लोगों से अपील करने लगे की तुरंत नीचे आ जाएं. दरअसल आंध्र प्रदेश में चुनावी सभा के दौरान कुछ लोग टावर के ऊपर चढ़ गये. पीएम मोदी ने लोगों को टावर पर चढ़े देखा तो उन्होंने तुरंत लोगों से नीचे आने की अपील की. सबसे बड़ी बात की जिस समय पीएम मोदी ने लोगों को नीचे आने के लिए कहा उस समय अभिनेता और जन सेना पार्टी के सुप्रीमो पवन कल्याण का भाषण चल रहा था. पीएम मोदी ने उनके भाषण को बीच में ही रोककर लोगों से टॉवर से नीचे आने की अपील की.
आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत कीमती है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने टावर पर चढ़े लोगों के नीचे आने के लिए कहा. पीएम मोदी ने कहा कि आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत कीमती है, ऐसी गलती न करें. उन्होंने कहा कि ऊपर बिजली की तारें हैं ऐसे में हादसा हो सकता है. इसलिए तुरंत नीचे आ जाएं. पीएम मोदी ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से भी कहा कि लोगों को तुरंत नीचे उतारें. हालांकि पीएम मोदी की बात का असर हुआ. टावर पर चढ़े लोग पीएम मोदी की अपील पर तुरंत नीचे आने लगे.
मीडिया वाले आपकी फोटो ले चुके हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने टावर पर चढ़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग तत्काल टॉवर से नीचे आ जाइए. वहीं बिजली के तार हैं, हादसा हो सकता है. उन्होंने कहा कि अगर कोई हादसा होता है तो वो मेरे लिए बहुत पीड़ादायक होगा. आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत कीमती है. प्लीज नीचे आ जाइए. पीएम मोदी ने कहा कि मीडिया वाले आपकी फोटो ले चुके हैं. अब नीचे आ जाइए. वहीं पीएम मोदी के साथ टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने भी लोगों को नीचे आने का इशारा किया.
अमित मालवीय ने पीएम मोदी को फादर फिगर कहा
वहीं, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स पर यह पोस्ट शेयर किया है. मालवीय ने अपने ट्वीट में कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवन कल्याण से अपने भाषण को रोकने का अनुरोध किया और लाइट टावरों पर चढ़े लोगों से नीचे आने के लिए कहा कि आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत बढ़िया है… मालवीय ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी को पिता तुल्य बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










