F-15 फाइटर जेट से Grand Welcome, क्राउन प्रिंस ने की PM Modi की लाजवाब मेजबानी, देखें वीडियो

Updated at : 22 Apr 2025 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi Saudi Arabia Visit

PM Modi Saudi Arabia Visit

PM Modi Saudi Arabia Visit: पीएम मोदी के सऊदी अरब दौरे में एक विशेष कदम उठाते हुए सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को सऊदी हवाई क्षेत्र में जेद्दाह जाते समय सुरक्षा प्रदान की. रॉयल सऊदी एयर फोर्स के एफ-15 विमानों ने पीएम मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान एक्सकॉर्ट किया.

विज्ञापन

PM Modi Saudi Arabia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (22 अप्रैल)से सऊदी अरब के दौरे पर हैं. पीएम मोदी का विमान जब सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो वहां के एफ-15 लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को सुरक्षा दी. पीएम मोदी के लिए यह एक विशेष सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है. पीएम मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. विदेश मंत्रालय की ओर से मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान करते सऊदी जेट विमानों का एक वीडियो भी जारी किया गया है.

दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक

सऊदी अरब की इस मेजबानी को भारत और सऊदी अरब के बीच मजबूत होते रिश्तों के रूप में देखा जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पीएम  मोदी के विमान के अगल-बगल दोनों तरफ रॉयल सऊदी एयर फोर्स के लड़ाकू एफ-15 विमानों ने स्कॉर्ट किया. इस कदम को दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है. इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में भारत और सऊदी अरब का स्वाभाविक हित है साथ ही दोनों देशों के बीच बढ़ता रक्षा और सुरक्षा सहयोग गहरे आपसी विश्वास का प्रतिबिंब है.

सऊदी भारत का सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक- पीएम मोदी

जेद्दा पहुंचने से पहले अरब न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने सऊदी अरब को भारत के सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक कहा.  पीएम मोदी ने सऊदी को समुद्री पड़ोसी, विश्वसनीय मित्र और रणनीतिक सहयोगी कहा. पीएम मोदी ने कहा “हम सऊदी अरब को क्षेत्र में सकारात्मकता और स्थिरता की शक्ति मानते हैं. समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत और सऊदी अरब क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में स्वाभाविक रुचि रखते हैं.” आज शाम होने वाली वार्ता में मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के बीच रक्षा संबंधों को विस्तारित करने के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर भी बातचीत की उम्मीद है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola