पीएम मोदी ने की अहमदाबाद International Flower Show की तारीफ, देखें तस्वीरें

PM Modi Flower Show
International Flower Show: गुजरात में इस समय इंटरनेशनल फ्लावर शो का आयोजन किया गया है. जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है.
International Flower Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लावर शो की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद इंटरनेशनल फ्लावर शो की कुछ झलकियां यहां दी गई हैं. इस शो से मेरा गहरा लगाव है, क्योंकि मैंने सीएम के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान इसे बढ़ते देखा है. इस तरह के शो प्रकृति की सुंदरता का जश्न मनाते हैं और स्थिरता के बारे में जागरूकता पैदा करते हैं. वे स्थानीय किसानों, बागवानों और उत्साही लोगों को अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं.”

फ्लावर शो 22 जनवरी तक आम लोगों के खुला
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल फ्लावर शो का उद्घाटन किया था. यह 22 जनवरी तक आगंतुकों के लिए खुली रहेगी.

पिछले साल का टूट सकता है रिकॉर्ड
अहमदाबाद में आयोजित इंटरनेशनल फ्लावर शो में पिछले साल का रिकॉर्ड टूट सकता है. पिछले वर्ष लगभग 20 लाख लोगों ने शो का आनंद उठाया था. पिछले साल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज कराया गया था. जिसमें 400 मीटर लंबी फूलों की दीवार आकर्षण का केंद्र बना था.

2013 से फ्लावर शो का हो रहा आयोजन
‘साबरमती रिवरफ्रंट’ पर पहली बार 2013 में इंटरनेशनल फ्लावर शो का आयोजन किया था. उस समय नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे. उस समय से हर वर्ष फ्लावर शो का आयोजन किया जाता रहा है. जिसे आम लोगों के लिए खोला जाता है. इस शो को छह जोन में बांटा गया है. जिसमें 50 प्रजातियों के 10 लाख से अधिक फूल और मिट्टी की 30 से अधिक मूर्तियां प्रदर्शित की गई हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में पीएम मोदी ने चुनावी बिगुल फूंका, स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबी लाभार्थियों को सौंपी

क्यूआर कोड स्कैन कर फूलों के बारे जान सकते हैं लोग
इस बार के फ्लावर शो को टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया है. आयोजन स्थल पर सभी जगह पर क्यूआर कोड लगाया गया है. जिसे स्कैन कर लोग फूलों, मिट्टी की मूर्तियों और जोन के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. जिसमें ऑडियो गाइड की मदद से जानकारी दी जाएगी.

क्या है प्रवेश शुल्क
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, शनिवार व रविवार को प्रवेश शुल्क 100 रुपये और सोमवार से शुक्रवार तक 70 रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










