Mann Ki Baat: 100वें Episode पर जारी होंगे स्पेशल सिक्के और डाक टिकट, कान्क्लेव में जुटेंगे देशभर के दिग्गज

Updated:
विज्ञापन
Mann Ki Baat: 100वें Episode पर जारी होंगे स्पेशल सिक्के और डाक टिकट, कान्क्लेव में जुटेंगे देशभर के दिग्गज

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रसार भारती द्वारा आयोजित ‘मन की बात एट 100’ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम दिनभर जारी रहेगा. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह इस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसका प्रसारण 30 अप्रैल को होना है. साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत की थी. 100वीं कड़ी को बेहद खास बताया जा रहा है. हालांकि कांग्रेस ने इसपर तंज कसा है और कहा- चीन और मलिक के खुलासे समेत कई मुद्दे हैं ‘मौन की बात’.

‘मन की बात एट 100’ सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के दिग्गज

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रसार भारती द्वारा आयोजित ‘मन की बात एट 100’ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम दिनभर जारी रहेगा. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह इस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे. इस मौके पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का लोकार्पण किया जायेगा. इस दौरान केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम में शामिल होंगे कई दिग्गज बॉलीवुड कलाकार

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ संबोधनों में उठाये गए विविध मुद्दों को रेखांकित करते हुए चार सत्रों का आयोजन किया जायेगा. इसमें एक सत्र ‘नारी शक्ति’, दूसरा सत्र ‘विरासत का उत्थान’, तीसरा सत्र ‘ जन संवाद से आत्मनिर्भरता’ और चौथा सत्र ‘आह्वान से आंदोलन’ पर होगा. इन सत्रों में फिल्म अदाकार आमिर खान एवं रवीना टंडन, पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी, संगीतकार रिक्की केज, खिलाड़ी निकहत जरीन और दीपा मलिक, किस्सागो नीलेश मिस्रा, उद्यमी संजीव भीकचंदानी तथा टीवी मोहनदास पई आदि हिस्सा ले रहे हैं जिनका उल्लेख मन की बात के संस्करणों में किया गया था.

Also Read: मन की बात 100 एपिसोड : राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाने का बेहतरीन मंच, पीएम मोदी ने किया बखूबी प्रयोग

कॉफी टेबल पुस्तिका का किया जाएगा विमोचन

उपराष्ट्रपति ‘मन की बात एट 100’ पर एक कॉफी टेबल पुस्तिका और प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस एस वेम्पती की पुस्तक ‘ कलेक्टिव स्पिरिट, कंक्रीट एक्शन’ का विमोचन भी करेंगे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola