पीएम मोदी अपने बर्थडे पर ‘पीएम मित्र’ पार्क की रखेंगे आधारशिला, 'सेवा पखवाड़ा' की करेंगे शुरुआत
पीएम मोदी
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. इस मौके पर वो मध्य प्रदेश के धार जिले का दौरा करेंगे. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे और पखवाड़े भर चलने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ करेंगे. यह जानकारी मुध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी.
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 17 सितंबर को धार जिले के भैंसोला गांव में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का भी शुभारंभ करेंगे. इसमें माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच और पोषण परामर्श भी दिया जाएगा. किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण पर प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे.
पीएम मोदी मध्य प्रदेश दौरे के दौरान जनता को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं1 वह ‘सेवा पखवाड़ा’ (17 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित होने वाला सेवा पखवाड़ा) का उद्घाटन करेंगे और राज्य की जनता को संबोधित करेंगे.
पीएम मित्र पार्क को 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का मिला प्रस्ताव
यादव ने बताया कि धार में प्रस्तावित ‘पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल’ (पीएम मित्र) पार्क को 114 प्रमुख कपड़ा कंपनियों से 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि पार्क परियोजना के पूरी तरह विकसित होने पर रोजगार का आंकड़ा तीन लाख तक पहुंचने का अनुमान है. यह केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन में आने वाला एक ठोस बदलाव है.
2158 एकड़ में फैला है पीएम मित्र पार्क
एक अधिकारी ने पहले बताया था कि यह पार्क ‘5 एफ विजन’ – फार्म-टू-फाइबर-टू-फैक्टरी-टू-फैशन-टू-फॉरेन – पर आधारित है. उन्होंने बताया कि पीएम मित्र पार्क की कुल 2,158 एकड़ भूमि में से लगभग 1,300 एकड़ भूमि का आवंटन पूरा हो चुका है और शेष भूमि भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










