‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ की क्या है खासियत, कुछ देर में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

**EDS: VIDEO GRAB VIA PMO WEBSITE** Nashik: Prime Minister Narendra Modi with Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde and Deputy Chief Ministers Devendra Fadnavis and Ajit Pawar during a road show in Nashik, Friday, Jan. 12, 2024. (PTI Photo)(PTI01_12_2024_000020A)

‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ का 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है. पीएम मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी. जानें खासियत

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और फिर प्रदेश में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री ने नासिक में रोड शो किया जिसमें उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी नजर आए. प्रधानमंत्री मोदी ने गोदावरी नदी किनारे स्थित रामकुंड में पूजा अर्चना की, साथ उन्होंने नासिक में श्री कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना की.

‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ की क्या है खासियत

आपको बता दें कि शहरी परिवहन अवसंरचना और संपर्क को मजबूत करके लोगों के आवागमन की सुगमता को बढ़ावा देने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप मोदी मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का उद्घाटन करेंगे, जिसे अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है. 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है. पीएम मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी. यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. यह पुल लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किलोमीटर और जमीन पर लगभग 5.5 किलोमीटर है.

Also Read: पीएम मोदी 11 दिन के विशेष अनुष्ठान पर, राम मंदिर को लेकर कहा- मैं भावुक हो रहा हूं क्योंकि…

यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधा संपर्क प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा. इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा.

सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखने वाले हैं पीएम मोदी

नवी मुंबई में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ‘ईस्टर्न फ्रीवेज ऑरेंज गेट’ को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखने वाले हैं. 9.2 किलोमीटर लंबी सुरंग 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी और यह मुंबई में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास होगा. प्रधानमंत्री सूर्या क्षेत्रीय पेयजल परियोजना के पहले चरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 1,975 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित यह परियोजना महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे जिलों को पेयजल आपूर्ति प्रदान करेगी, जिससे लगभग 14 लाख लोगों को लाभ होगा. मोदी कई रेल परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे.

‘भारत रत्नम’ (मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर) का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी ‘सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन’- विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईईपीजेड एसईजेड) के लिए ‘भारत रत्नम’ (मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर) का उद्घाटन करेंगे. इसमें विशेष रूप से दिव्यांग छात्रों सहित इस क्षेत्र के कार्यबल के कौशल विकास के लिए एक प्रशिक्षण स्कूल होगा. ‘मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर’ रत्न और आभूषण व्यापार में निर्यात क्षेत्र को बदलेगा और घरेलू विनिर्माण को भी मदद करेगा.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन