ePaper

मोदी कैबिनेट की किसानों को बड़ी सौगात, खरीफ फसलों की MSP में हुई वृद्धि, 1.26 लाख करोड़ का हुआ कृषि बजट

Updated at : 08 Jun 2022 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट की किसानों को बड़ी सौगात, खरीफ फसलों की MSP में हुई वृद्धि, 1.26 लाख करोड़ का हुआ कृषि बजट

Union Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिये गये कैबिनेट के फैसले से देश के करोड़ों किसानों को फायदा होगा. उन्होंने बताया कि तिल के समर्थन मूल्य में 523 रुपये की वृद्धि की गयी है. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने किसानों से जो भी वायदे किये थे, उसे पूरा किया है.

विज्ञापन

Union Cabinet Decisions: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने खरीफ की 14 फसलों समेत कुल 17 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) बढ़ाने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए खरीफ की फसलों की एमएसपी तय करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखा गया कि किसानों को उत्पादन लागत से 1.5 गुणा समर्थन मूल्य मिले.

करोड़ों किसानों को होगा फायदा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिये गये कैबिनेट के फैसले से देश के करोड़ों किसानों को फायदा होगा. उन्होंने बताया कि तिल के समर्थन मूल्य में 523 रुपये की वृद्धि की गयी है. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने किसानों से जो भी वायदे किये थे, उसे पूरा किया है. यही वजह है कि कृषि का बजट बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपये का हो गया है.

Also Read: Cabinet Decision: 10 संचार उपग्रहों को भारत सरकार से NSIL को ट्रांसफर करने को मंजूरी
धान, गेहूं की एमएसपी पर खरीद बढ़ी है

धान के लिए एमएसपी का भुगतान वर्ष 2007 से 2014 तक 2.58 लाख करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 7.43 लाख करोड़ रुपये हो गया. वर्ष 2007 से 2014 तक एमएसपी पर गेहूं की 1.99 लाख करोड़ रुपये की खरीद होती थी, जो अब 2014-21 में बढ़कर 3.65 लाख करोड़ रुपये हो गयी है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 तक 1.51 लाख मीट्रिक टन दलहन की खरीद होती थी, जो अब बढ़कर 112.63 लाख मीट्रिक टन हो गयी है.

फसल“एमएसपी
2014-15”
एमएसपी 2021-22एमएसपी 2022-23“उत्‍पादन लागत*
2022-23”
एमएसपी में वृद्धि (निवल)“उत्पादन लागत
2022-23
पर मुनाफा (प्रतिशत में)”
धान (सामान्‍य)136019402040136010050
धान (ग्रेड ए)^140019602060100
ज्‍वार (हाईब्रीड)153027382970197723250
ज्‍वार (मालदंडी)^155027582990232
बाजरा125022502350126810085
रागी155033773578238520150
मक्‍का13101870196213089250
तूर (अरहर)435063006600413130060
मूंग460072757755516748050
उड़द435063006600415530059
मूंगफली400055505850387330051
सूरजमुखी बीज375060156400411338556
सोयाबीन (पीला)256039504300280535053
तिल460073077830522052350
रामतिल360069307287485835750
कपास (मध्‍यम रेशा)375057266080405335450
कपास (लंबा रेशा)^405060256380355

किसानों के हित में मोदी सरकार ने लिये कई फैसले

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिये हैं. इससे किसानों का जीवन स्तर सुधरा है. उन्होंने कहा कि 1 लाख करोड़ रुपये का एग्रिकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड बनाया गया है. किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में 2 लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक कृषि ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये उपलब्ध कराये गये. उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को अब तक 1 लाख करोड़ रुपये तक का मुआवजा मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola