पीएम मोदी ने दिल्ली के लोगों से आखिर क्यों मांगी माफी? जानें क्या कहा

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA PIB** Bengaluru: Prime Minister Narendra Modi addresses the scientists of ISRO on success of Chandrayaan-3 Mission at ISRO Telemetry Tracking and Command Network (ISTRAC), in Bengaluru, Saturday, Aug 26, 2023. (PTI Photo) (PTI08_26_2023_000285B)

सुप्रीम कोर्ट आठ सितंबर को बंद रहेगा. भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शुक्रवार को छुट्टी की घोषणा की. आपको बता दें कि स्कूल और कार्यालय में भी छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है. जानें क्या बोले पीएम मोदी

विज्ञापन

जी-20 सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है. इसको लेकर राजधानी दिल्ली में तैयारी चल रही है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवासियों से शनिवार को अपील की कि अगले महीने यहां जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के कारण कई देशों के नेताओं की मौजूदगी की वजह से हो सकने वाली असुविधा के बावजूद वे इस आयोजन को सफल बनाने में मदद करें. आपको बता दें कि शिखर सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को किया जाएगा. इसमें यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष एवं शीर्ष अधिकारियों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है.

पीएम मोदी दो देशों की यात्रा के बाद शनिवार को दिल्ली लौटे, जहां हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए भीड़ पहुंची. भीड़ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रबंध के कारण लोगों को हो सकने वाली असुविधा के लिए उनसे पहले से ही माफी मांगी. प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका और यूनान की यात्रा के बाद सीधे बेंगलुरु पहुंचे थे, जहां उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी.

बोले पीएम मोदी-मैं पहले से माफी मांगता हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरा देश जी-20 शिखर सम्मेलन का मेजबान है, लेकिन मेहमान दिल्ली में आ रहे हैं. दिल्लीवासियों पर इस जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने की खास जिम्मेदारी है. उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा पर तनिक भी आंच न आए. उन्होंने स्वीकार किया कि दिल्लीवासियों को यातायात नियमों में बदलाव के कारण असुविधा झेलनी पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि पांच सितंबर से 15 सितंबर तक बहुत असुविधा होगी और उसके लिए मैं पहले से माफी मांगता हूं. वे हमारे मेहमान हैं. यातायात नियम बदल जाएंगे. आपको कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा लेकिन कुछ चीजें जरूरी हैं.

Also Read: School Close News : 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली के स्कूल रहेंगे बंद, जानें वजह

पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 में दिल्लीवासियों की बड़ी जिम्मेदारी है. यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि देश का तिरंगा शान से ऊंचा लहराता रहे.

चिकित्सा की आपात स्थिति से निपटेंगे डॉक्टरों के 80 दल व 130 एम्बुलेंस

दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान चिकित्सा से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 130 एम्बुलेंस और 80 डॉक्टरों के दल को तैनात किया गया है. इस संबंध में राजनिवास के अधिकारियों ने बताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा, 9-10 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिहाज से अगले सात दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं.

Also Read: पीएम मोदी की अगुआई के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट नहीं पहुंचे कर्नाटक के सीएम और राज्यपाल, प्रधानमंत्री ने बताई वजह

उपराज्यपाल को सूचित किया गया कि पालम तकनीकी क्षेत्र, होटलों और शिखर सम्मेलन स्थल से शुरू होने वाली विभिन्न सड़कों और मार्गों पर सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे और जी-20 का लोगो लगाने के लिए काम शुरू हो चुका है. इस काम के लिए अठारह स्थानों की पहचान की गयी है और इसमें और दो जगह जोड़े जाने की संभावना है। 43 जगह झंडे लगाए जाने हैं. कुल 66 दमकल गाड़ियों को सम्मेलन स्थल प्रगति मैदान और तय होटलों के पास तैयार रखा जाएगा. अगले सप्ताह तक सड़कों और मार्गों पर सभी साइन बोर्ड लग जाएंगे. पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है. यही नहीं अधिकारियों ने उपराज्यपाल को बताया कि सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं और कुत्तों से भी उचित तरीके से निपटा जाएगा और पुलिस तथा स्थानीय निकाय इस काम को कर रहे हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola