PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों कर सकते हैं सम्मान निधि के लिए आवेदन, जानिए क्या है नियम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Dec 2023 2:06 PM

विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसान नहीं ले सकते हैं. केंद्र सरकार की यह योजना गरीब और सीमांत किसानों के लिए है. इस कारण केंद्र सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं, जो किसान उन शर्तों पर खरा उतरते हैं उन्हें ही योजना का लाभ मिलता है.

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसानों को साल में तीन बार केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है.  तीन किस्तों में केंद्र सरकार किसानों के खाते में 2000 रुपये की रकम डालती है. किसानों के खाते में 15वीं किस्त की रकम आ चुकी है. अब किसानों को 16वीं किस्त का इंतजार है. वहीं किसान सम्मान निधि योजना को लेकर किसानों के मन में कई तरह के सवाल उठते रहते हैं. इसी में से एक सवाल है कि क्या सम्मान निधि की रकम पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है. अगर आपके मन भी यह सवाल है तो इस रिपोर्ट को एक बार जरूर पढ़ें.

दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसान नहीं ले सकते हैं. केंद्र सरकार की यह योजना गरीब और सीमांत किसानों के लिए है. इस कारण केंद्र सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं, जो किसान उन शर्तों पर खरा उतरते हैं उन्हें ही योजना का लाभ मिलता है. पति और पत्नी दोनों एक साथ योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं. परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य पीएम किसान योजना का लाभ ले सकता है. ऐसे में अगर पति पत्नी दोनों ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन दिया है तो एक शख्स का आवेदन खारिज हो जाएगा.

undefined

इन लोगों को भी नहीं मिलेगा सम्मान निधि योजना का लाभ
पति और पत्नी दोनों एक साथ योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं. इसके अलावा भी कई किसान ऐसे हैं जो योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं. इनमें वैसे किसान हैं जो आयकर भरते हैं. इसके अलावा किसान पिता और पुत्र दोनों एक साथ योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं. लाभार्थी किसान की मौत के बाद उसके परिजन योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन कराना है बेहद जरूरी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन किसानों के लिए है जो योजना की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और pmkisan.gov.in पर रजिस्टर्ड हैं. जिन किसानों ने अभी तक  किसान पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उन्हें योजना की राशि नहीं मिलेगी. अगर आप भी सीमांत किसान की श्रेणी में आते हैं और सम्मान निधि योजना का लाभार्थी बनना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करा लें.

undefined

कैसे करें रजिस्ट्रेशन
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन कर लें. इसके बाद फार्मर्स कॉर्नर पर क्लिक करें और यहां यहां न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन का चुनाव कर लें.अगर आप गांव से हैं तो रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन और अगर शहरी किसान हैं तो अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर दें. इसके बाद स्टेट सेलेक्ट करें और गेट ओटीपी पर क्लिक कर दें. 

undefined

ओटीपी आने के बाद इसे दर्ज कर दें और प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सिलेक्ट कर दें. इसके बाद स्टेट सिलेक्ट कर लें और जिला, बैंक और आधार कार्ड के अनुसार सभी विवरण फर दें. अब आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें. इसके बाद खेती से संबंधित जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड कर दें. अब सेव बटन पर क्लिक कर कर दें. जब आपके फोन स्क्रीन पर कंफर्मेशन का मैसेज आ जाये तो समझ लें की आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है.

Also Read: Uttarakhand: उत्तराखंड का होगा 21वीं सदी का तीसरा दशक, इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola