Video: AAP सरकार हटते ही दिल्ली में केंद्र की सबसे बड़ी योजना को मिली एंट्री, आयुष्मान योजना लागू
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Apr 2025 9:34 PM
PM JAY Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली में शनिवार से केंद्र की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान योजना) को लागू कर दिया गया. इसके लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही, दिल्ली इस स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने वाला 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया. पश्चिम बंगाल अब एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने इस योजना को लागू नहीं किया है.
PM JAY Ayushman Bharat Yojana: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह की मौजूदगी में पीएम जय आयुष्मान भारत योजना पर दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए. समझौते पर हस्ताक्षर के बाद योजना के तहत लाभार्थियों को नामांकित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा.
6.5 लाख परिवार या 30 लाख लोग लाभान्वित होंगे: नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य कवरेज योजना है। यह एक ‘आश्वासन योजना’ है… यह पहली योजना है जो सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना और व्यवसाय के माध्यम से गरीबों को कवर करती है… स्वास्थ्य उपचार खर्च का औसत हिस्सा जो 2014 में 62% था, अब घटकर 38% हो गया है… आज हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन से लगभग 6.5 लाख परिवार या 30 लाख लोग लाभान्वित होंगे.”
क्या है आयुष्मान योजना?
आयुष्मान भारत योजना 1,961 चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए मुफ्त और ‘कैशलेस’ उपचार प्रदान करती है, जिसमें दवाओं, नैदानिक सेवाओं, अस्पताल में भर्ती होने, आईसीयू देखभाल, सर्जरी और अन्य लागत शामिल हैं.
दिल्ली की जनता को क्या होगा लाभ?
आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली में पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य कवर मिलेगा, जिसमें से पांच लाख रुपये केंद्र और शेष पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार प्रदान करेगी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार शीर्ष निकाय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए