Peer To Peer Help ग्रुप ने अनाथ बच्चों के साथ खेली ऑर्गेनिक होली, कपड़े और मिठाइयां भी बांटी
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Mar 2020 8:17 PM
संस्था की ओर से बच्चों के बीच कपड़े, स्लीपर्स, कोल्ड ड्रिंक्स, गुजिया, पकौड़ा, पुलाव बांटे गये
नयी दिल्ली : सामाजिक संस्था Peer To Peer Help ने होली के मौके पर कई अनाथ बच्चों के चेहरे पर खुशियां बांटी. संस्था के गौड़ सिटी नोएडा वेस्ट के सदस्यों ने 8 मार्च को ऐसे बच्चों के साथ होली मनायी, जिनका इस संसार में अपना कोई नहीं है, लेकिन उनमें कुछ करने और पाने की चाह है. ये बच्चे लाल बहादुर सुदर्शन बाल आश्रम वसुंधरा गाजियाबाद में रहते हैं.
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ ऑर्गेनिक होली खेली और जमकर धमाल भी मचाया. बच्चों ने होली के गानों पर डांस भी किया. संस्था की ओर से बच्चों के बीच कपड़े, स्लीपर्स, कोल्ड ड्रिंक्स, गुजिया, पकौड़ा, पुलाव बांटे गये. इस मौके पर संस्था के आर एस उप्पल, विवेक रमन, सपन रस्तोगी, मनमोहन सक्सेना, कंचन ग्रोवर, सौरभ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










