Viral Video: सफेद मयूर की सुंदरता से चिढ़ गया मोर, कर दी ऐसी हरकत, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि जंगल में एक जगह काफी संख्या में मोर जमा हुए हैं. जहां एक सफेद फोर अपने पूरे पंख फैलाकर घूम रहा है. उसकी सुंदरता वहां मौजूद दूसरे रंगीन मोर को शायद सहन नहीं हुई. उसने तेजी से दौड़कर सफेद मोर को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बहुत सारे मोर एक जगह हैं. कुछ मोर रंगीन है तो कुछ सफेद. इसी दौरान एक सफेद रंग के मोर ने अपने पूरे पंख फैलाकर छटा बिखेरने लगा. उसकी सुंदरता देख दूसरे रंगीन मोर जल भुन गया. जलन में उसने ऐसा काम कर दिया कि सोशल मीडिया में वीडियो को देखकर हंसी आ जाएगी.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि जंगल में एक जगह काफी संख्या में मोर जमा हुए हैं. जहां एक सफेद फोर अपने पूरे पंख फैलाकर घूम रहा है. उसकी सुंदरता वहां मौजूद दूसरे रंगीन मोर को शायद सहन नहीं हुई. उसने तेजी से दौड़कर सफेद मोर को टक्कर मार दी. अचानक हुए हमले से सफेद मोर चौंक गया. उसने अपने खुले पंखों को वापस से समेट लिया. इसके बाद वो रंगीन मोर अपने पंख फैलाकर इधर-उधर घूमता नजर आया.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. इसे अब तक साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘वास्तव में यह प्रतिस्पर्धी पुरुषों के बीच झगड़ा है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘ईर्ष्या हर जगह का हिस्सा है.’

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola