कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ऐसा क्या किया था ट्वीट, जिसके लिए एक साल बाद उन्हें मांगनी पड़ी माफी

राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस के ‘सत्याग्रह संकल्प’ में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए खेड़ा ने कहा, अगर आप लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश करेंगे, तो राहुल गांधी आवाज उठाएंगे, फिर चाहे वह संसद के अंदर हो या बाहर.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पिछले साल अपनी पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिये उम्मीदवार न बनाए जाने के बाद किए गए ‘तपस्या’ वाले ट्वीट के लिए माफी मांग ली है. खेड़ा ने कहा कि उन्होंने यह ट्वीट ‘स्वार्थ’ में किया था, लेकिन अब राहुल गांधी से प्रेरणा लेते हुए उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है, जो ‘सत्ता से दूर रहकर’ अपनी ‘तपस्या’ जारी रख रहे हैं.
अगर आप लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश करेंगे, तो राहुल गांधी आवाज उठाएंगे : खेड़ा
राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस के ‘सत्याग्रह संकल्प’ में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए खेड़ा ने कहा, अगर आप लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश करेंगे, तो राहुल गांधी आवाज उठाएंगे, फिर चाहे वह संसद के अंदर हो या बाहर.
अदाणी का नाम लेने से डर जाती है बीजेपी : खेड़ा
पवन खेड़ा ने कहा, राहुल गांधी जब अडाणी का नाम लेते हैं, तो आप (भाजपा) डर जाते हैं. आप कांप उठेंगे, जब हम सड़कों पर ऐसा करेंगे. खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी उस परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसने देश को रास्ता दिखाया.
Also Read: “देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात” : रिहा होते ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिया बयान
पवन खेड़ा ने क्या किया था ट्वीट, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़ी
पिछले साल 29 मई को किए अपने एक ट्वीट का जिक्र करते हुए खेड़ा ने कहा, मैं आप सभी से, मेरे पार्टी नेतृत्व से माफी मांगना चाहता हूं कि जब मुझे राज्यसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला, तो मैंने स्वार्थ में आकर लिख दिया था कि ‘शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई है. अब मैं राहुल गांधी को देखता हूं कि उन्होंने सत्ता त्याग दी है और फिर भी अपनी तपस्या जारी रख रहे हैं, इससे बड़ा और क्या हो सकता है. खेड़ा ने यह ट्वीट कांग्रेस द्वारा जारी राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल न किए जाने के बाद किया था. उन्होंने मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में कहा, मैं आज आप सभी से माफी मांगता हूं. मुझे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से प्रेरणा मिली है. यह लड़ने का समय है, आवाज उठाने का समय है, सत्ता मिले या न मिले, हम लड़ेंगे और जीतेंगे.
पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए खेड़ा को विमान से उतारकर किया गया था गिरफ्तार
पवन खेड़ा पिछले दिनों तब सुर्खियों में रहे थे, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई एक कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए उन्हें विमान से उतारकर गिरफ्तार कर लिया गया था. गुजरात के सूरत शहर की एक अदालत ने राहुल गांधी को ‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़े 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में बृहस्पतिवार को दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी. इसके अगले दिन, लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर राहुल को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










