Parliament Winter Session : मगरमच्छ के आंसू से किसानों का हित नहीं होगा, विपक्षी सांसदों पर भड़के धनखड़

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Dec 2024 11:49 AM

विज्ञापन

Parliament Winter Session updates

Parliament Winter Session : कई दिनों तक कार्यवाही ठप्प रहने के बाद मंगलवार को राज्यसभा में सामान्य रूप से कामकाज शुरू हो सका. सदस्यों ने सार्वजनिक महत्व के मुद्दे उठाए. बुधवार की कार्यवाही का अपडेट जानें यहां.

विज्ञापन

Parliament Winter Session : संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही जारी है. राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर हंगामा हुआ. मामले पर चर्चा करने से अध्यक्ष के इनकार पर विपक्ष ने विरोध जताया. इसपर अध्यक्ष धनखड़ ने कहा, ”मगरमच्छ के आंसुओं से किसानों का हित नहीं सधता. आप केवल इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं. आप समाधान नहीं चाहते हैं. किसान आपकी अंतिम प्राथमिकता है.”

लंबित रेलवे परियोजनाओं का मामला लोकसभा में उठा

लोकसभा में केरल में लंबित रेलवे परियोजनाओं के बारे में सांसद हिबी ईडन द्वारा सवाल पूछा गया. इसके जवाब में केंद्रीय रेल मंत्री ने सदन को बताया कि यह आंशिक रूप से राज्य की ओर से भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुद्दों के कारण है. सांसद टी.आर. बालू चर्चा में शामिल होकर तमिलनाडु राज्य में लंबित कुछ परियोजनाओं की ओर इशारा करते नजर आए. उन्होंने कहा कि अधूरी रेलवे परियोजनाओं के लिए राज्य को अकेले जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.

Read Also : India China Border : LAC पर कैसे हैं हालात? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में बताया

कांग्रेस ने किन मुद्दों पर दिया नोटिस

  1. कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया है.
  2. कांग्रेस सांसद विजय वसंत ने कई बैंकों द्वारा शहरी क्षेत्रों में अपने ग्राहकों को कृषि ऋण जारी करने से इनकार करने पर चर्चा के लिए लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया है.
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola