India China Border : LAC पर कैसे हैं हालात? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में बताया
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Dec 2024 2:19 PM
Jaishankar speaks on India-China relations
India China Border : लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि एलएसी पर हालात सामान्य है.
India China Border : लोकसभा में चीन के मामले को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि चीन से बातचीत जारी है. एलएसी पर शांति बहाली की कोशिश की जा रही है. वहां हालात सामान्य हैं. दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं ताकि वहां शांति बहाल की जा सके.
जयशंकर ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में हाल के घटनाक्रमों से निचले सदन को अवगत कराया. उन्होंने कहा, ”आसियान में दोनों देशों के रक्षा मंत्री मिले. मैंने भी अपने स्तर पर बात की. शांति के लिए साझा प्रयास किए जा रहे हैं.”
Read Also : India China Tension : एलएसी पर टेंशन इतनी जल्दी नहीं होने वाला कम? केवल इन दो जगह से पीछे हट रही है सेना
अक्साई चिन की याद जयशंकर ने दिलाई
लोकसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ”सदन को पता है कि 2020 से हमारे संबंध सामान्य नहीं रहे हैं. चीनी कार्रवाई के बाद वहां शांति भंग हुई. निरंतर कूटनीतिक के जरिए हमने दोनों देशों के संबंधों में कुछ सुधार किया है. सदन इस तथ्य से अवगत है कि 1962 के युद्ध और उससे पहले की घटना के परिणामस्वरूप चीन ने अक्साई चिन में 38,000 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है. इसके अलावा, पाकिस्तान ने 1963 में अवैध रूप से 5,180 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र चीन को सौंप दिया, जो 1948 से उसके कब्जे में है. भारत और चीन ने सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए कई दशकों तक बातचीत की.”
विवाद के समाधान के लिए द्विपक्षीय चर्चा हुई : जयशंकर
विदेश मंत्री ने कहा,” सीमा विवाद के समाधान के लिए द्विपक्षीय चर्चा की गई. याद होगा कि अप्रैल-मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन द्वारा बड़ी संख्या में सैनिकों को जमा किया गया था. इसके बाद कई बिंदुओं पर हमारी सेनाओं के साथ आमना-सामना हुआ. इस स्थिति के कारण गश्ती दल वाले क्षेत्रों में परेशानी का सामना करना पड़ा. हमारे जवान कठिनाई का सामना करते हुए भी वहां डटे रहे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










