Live Updates

Parliament Session LIVE: मनरेगा के तहत नौकरी की मांग छह करोड़ से दो करोड़ हुई, यह अर्थव्यवस्था के सुधरने का संकेत : जयत सिन्हा

Updated:
विज्ञापन

Parliament LIVE Updates, Parliament Monsoon Session LIVE, Lok sabha, Rajya sabha News: कोरोना के साये के बीच बुलाए गये संसद के मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है. आज राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती के निधन पर शोक व्यक्त किया. इसके बाद आज राज्यसभा राज्यसभा में चर्चा के बाद द इंडियन मेडिसिन सेंट्रल काउंसिल (अमेंडमेंट) बिल, 2020 और होम्योपैथी सेंट्रल काउंसिल (अमेंडमेंट) बिल, 2020 को आज ध्वनि मत से पारित कर दिया गया. राज्यसभा की कार्यवाही कल शनिवार नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. संसद की कार्यवाही से जुड़े हर अपडेट्स के लिए बने रहे हमारे साथ…

विज्ञापन

मनरेगा के तहत नौकरी की मांग छह करोड़ से दो करोड़ हुई

मनरेगा के तहत नौकरी की मांग छह करोड़ से दो करोड़ हुई, यह अर्थव्यवस्था के सुधरने का संकेत है, उक्त बातें भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने लोकसभा में कही.

राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

आज मंत्रियों के वेतन और भत्ते का (संशोधन) विधेयक, 2020, संसद सदस्यों का वेतन, भत्ते और पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2020, द इंडियन मेडिसिन सेंट्रल काउंसिल (अमेंडमेंट) बिल, 2020 और होम्योपैथी सेंट्रल काउंसिल (अमेंडमेंट) बिल, 2020 को राज्यसभा से पारित कर दिया गया इसके बाद राज्यसभा को शनिवार 9 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

कोरोना मामले पर राजनीति नहीं करे विपक्ष: प्रह्लाद जोशी, संसदीय कार्यमंत्री

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के भारत की तरीकों के सराहना विश्व स्वाथ्य संगठन समेत दूसरे देशों ने भी की है.

राज्यसभा से पास हुए दो बिल

मंत्रियों के वेतन और भत्ते का (संशोधन) विधेयक, 2020 और संसद सदस्यों का वेतन, भत्ते और पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2020 पर राज्यसभा में चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया.

एमपीलैड दो साल के लिए नहीं रोका जाये: गुलाम नबी आजाद

नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सभी को बधाई देता हूं की सभी ने सहमति से इस बिल का समर्थन किया. कांग्रेस सभी का समर्थन करती है. पर एमपीलैड हमारा पैसा नहीं है यह गरीबों का पैसा होता है. इस पैसे से छोटे-छोटे काम होते हैं. इस राशि को दो साल के लिए कटौती नहीं करना चाहिए. कम से कम इसे एक साल किया जाये और राशि पांच करोड़ की बजाय ढाई करोड़ किया जाये.

एमपीलैड फिर से बहाल किया जाये: नाजिर अहमद, पीडीपी

जम्मू कश्मीर के पीडीपी सांसद नाजिर अहमद ने कहा कि मैं इस बिल का 50-50 समर्थन करता हूं पर एमपीलैड की राशि नहीं मिल पाने के कारण क्षेत्र में काम नहीं हो पा रहा है, साथ ही कई कार्यों के लिए पैसे रुके हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola