Parliament Security Breach: आरोपियों से दूसरी बार पूछताछ, पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग वाली याचिका पर 5 को सुनवाई
**EDS: GRAB VIA PTI VIDEO** New Delhi: Police personnel detain a woman protesting outside the Parliament building carrying a can emitting a yellowish smoke during the Winter session, in New Delhi, Wednesday, Dec. 13, 2023. (PTI Photo) (PTI12_13_2023_000175B)
छह आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगने वाली दिल्ली पुलिस की अर्जी पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 जनवरी को सुनवाई तय की है. पुलिस ने मनोरंजन और सागर की ब्रेन मैपिंग और नार्को एनालिसिस कराने की अनुमति मांगी है.
संसद में 13 दिसंबर को हुई सुरक्षा चूक के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों से दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने दूसरी बार आमने-सामने पूछताछ की है. इधर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आरोपी नीलम आजाद की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब इस मामले में 10 जनवरी को सुनवाई होगी.
पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग वाली याचिका पर 5 जनवरी को सुनवाई
छह आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगने वाली दिल्ली पुलिस की अर्जी पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 जनवरी को सुनवाई तय की है. पुलिस ने मनोरंजन और सागर की ब्रेन मैपिंग और नार्को एनालिसिस कराने की अनुमति मांगी है.
5 जनवरी तक सभी आरोपी पुलिस हिरासत में
संसद की सुरक्षा चूक मामले के आरोपी सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आजाद, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत पांच जनवरी तक पुलिस हिरासत में हैं. पुलिस सूत्र के मुताबिक, नीलम और मनोरंजन को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित विशेष प्रकोष्ठ की ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट’ के कार्यालय में, तथा अन्य चार को विशेष प्रकोष्ठ की विभिन्न इकाइयों में रखा गया है. आरोपियों से विशेष प्रकोष्ठ की अलग-अलग टीम पूछताछ कर रही हैं.
20 दिसंबर को भी आरोपियों से हुई थी आमने-सामने पूछताछ
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 30 और 31 दिसंबर को उन्हें आमने-सामने पूछताछ के लिए ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट’ के कार्यालय में लाया गया था. जांचकर्ता घटना के क्रम और प्रत्येक आरोपी की भूमिका की पुष्टि करना चाहते थे. इससे पहले, आरोपियों से 20 दिसंबर को आमने-सामने पूछताछ की गई थी.
संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी वाले दिन आरोपियों ने किया था हंगामा
संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी वाले दिन गत 13 दिसंबर को शर्मा और मनोरंजन शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे. उन्होंने कैन से पीला धुआं छोड़ा और नारेबाजी की जिन्हें सांसदों ने पकड़ लिया. लगभग उसी समय, शिंदे और नीलम ने संसद परिसर के बाहर नारे लगाते हुए कैन से रंगीन धुआं उड़ाया.
आरोपी ‘भगत सिंह फैन क्लब’ फेसबुक पेज से जुड़े थे
आरोपी ‘भगत सिंह फैन क्लब’ फेसबुक पेज का हिस्सा थे. उन्होंने पूछताछ के दौरान कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी और मणिपुर हिंसा तथा किसान आंदोलन जैसे मुद्दों पर सरकार को संदेश भेजना था. जांचकर्ताओं को संदेह है कि आरोपियों ने एक ‘आका’ के इशारे पर काम किया और उन्हें धन मिला. अधिकारियों ने मनोविश्लेषण भी किया है और आरोपियों का ‘पॉलीग्राफ’ परीक्षण करने की योजना बनाई है. सभी छह आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










