Parliament: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Lok Sabha Updates
Parliament : लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया.
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया.
पीएम मोदी ने सदन में भाषण के दौरान हाथरस भगदड़ घटना पर दुख जताया
हाथरस में भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कहा, मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं, प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, नीट पेपर लीक मुद्दे पर दिनभर बहस की मांग की
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने अपनी चिट्ठी में नीट पेपर लीक मामले में दिनभर चर्चा की मांग की है.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, नीट पेपर लीक मुद्दे पर दिनभर बहस की मांग की
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने अपनी चिट्ठी में नीट पेपर लीक मामले में दिनभर चर्चा की मांग की है.
लोकसभा पहुंचे पीएम मोदी, कुछ देर में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का देेंगे जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंच गए हैं. उनके सदन पहुंचने पर भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगे. पीएम मोदी कुछ देर में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा का जवाब देंगे.
भगवान शिव को नहीं समझते राहुल गांधी, लोकसभा में बोले- निशिकांत दुबे
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने जो बयान दिया था, उस पर हमला करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, नेता प्रतिपक्ष भगवान शिव को नहीं समझते. उन्होंने हिंदू धर्म को गलत तरीके से परिभाषित किया.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए